Jaipur Traffic Plan: धनतेरस से गोवर्धन पूजा (6 से 9 नवंबर) तक दिवाली रोशनी और खरीदारी को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। आपको बता दें कि 4 दिन शाम 6 बजे से परकोटे और प्रमुख बाजारों के मार्गों पर पार्किंग बैन रहेगी। वहीं उल्लंघन पर ड्रोन व कैमरों से चालान कटेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चांदपोल, अजमेरी गेट (किशनपोल होकर), सांगानेरी गेट (जौहरी बाजार होकर) और घाटगेट से प्रवेश कर सकेंगे। निकासी त्रिपोलिया, चौड़ा रास्ता, न्यूगेट, रामनिवास बाग व मानप्रकाश स्लिप लेन होकर टोंक रोड व JLN मार्ग की तरफ होगी। साथ ही बापू, नेहरू, इंदिरा व संजय बाजार, बांदरवाल गेट से बड़ी चौपड़, रामनिवास बाग चौराहा से सांगानेरी गेट और गणगौरी बाजार नो-व्हीकल जोन रहेंगे। परकोटे, एमआई रोड व संसार चंद्र रोड पर शाम 6 से रात 12 बजे तक सिटी टूरिस्ट बसों और
साथ ही बता दें कि चौगान स्टेडियम, रामनिवास बाग भूमिगत पार्किंग व जेडीए पार्किंग में वाहन पार्क होंगे। ट्रैफिक व पार्किंग की स्थिति के लिए पुलिस क्यूआर कोड जारी करेगी। मालवीय नगर जीटी और राजापार्क में वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। वैशाली नगर में अमर जैन अस्पताल व जेडीए पार्किंग में व्यवस्था रहेगी।







