Power Cut: कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
जानें किन इलाकों में होगी बिजली कटौती
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
दादाबाड़ी सेक्टर 1,2,3, हनुमान बस्ती, शास्त्री नगर, तलवंडी सेक्टर ए और बी और सी आंशिक, एसएफएस, नयापुरा सिविल लाइंस, खंड गावड़ी, नया विहार, इनिका रेजीडेंसी, नवनिधिराज रेजीडेंसी, पारिवारिक न्यायालय इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
दोपहर 10 बजे से 1 बजे तक
यूआईटी कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, हनुमान गढ़ी कुन्हाड़ी, शगुन वाटिका, संतोष नगर, कृषि क्षेत्र काला तालाब, मानपुरा रोड, केसर एन्क्लेव, गुलाब विहार, विकास नगर, सुभाष रेजीडेंसी, विकास नगर, सिद्धि विनायक विस्तार, वैशाली नगर इलाकों की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: झुंझुनूं में हाईटेंशन लाइन से बड़ा हादसा, 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे
दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:30 बजे तक
राजावत भवन, चंदा भवन, टैंकर चौराहा, बिजासन माता मंदिर रोड कुन्हाडी और आसपास का क्षेत्र के सवा तीन घंटे बिजली कटौती की जाएगी।








