rajasthanone Logo
Rajasthan Road Accident: खेत से घर लौट रहे परिवार को ट्रक ने कुचल दिया। वहीं 45 वर्षीय महिला की हादसे में मौत हो गई। मासूम पोती जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

Rajasthan Road Accident: अलवर शहर क अरावला विहार थाना क्षत्र म समाला चाराह क समाप मगलम सोसायटी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार 45 साल की महिला की मौत हो गई, जबकि महिला का बेटा और मासूम पोती गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्राइवर ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया।

हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भागा चालक

मिली जानकारी के मुताबिक, रूपबास (अलवर) निवासी प्यारेलाल मीणा की पत्नी सुनीता मीणा (45) अपने बेटे आकाश और पोती रिया उर्फ गुड्डन के साथ स्कूटी पर बड़ौदामेव स्थित अपने खेत पर गई थीं। वहीं सोमवार को तीनों खेत से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान 200 फीट रोड पर मंगलम सोसायटी के सामने सामने से आ रहे तेज रफ्तार ड्राइवर ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए स्कूटी को चपेट में ले लिया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया। मासूम रिया का निजी असाताल में इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: झुंझुनूं में हाईटेंशन लाइन से बड़ा हादसा, 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे

चालक की तलाश में जुटी पुलिस

मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि सुनीता के पति प्यारेलाल मीणा इंडियन नेवी में हैं और फिलहाल मुंबई में पदस्थापित हैं। मृतक का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

5379487