rajasthanone Logo
How To Apply Mehndi: आज हम इस लेख में बालों में मेहंदी लगाने का सही तरीका जानेंगे, जिससे ज्यादातर लोग अनजान होते हैं।

Balon Me Mehndi Lagane Ka Sahi Tarika: बालों को नेचुरली काला, घना और चमकदार बनाने के लिए कई महिलाएं मेहंदी का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ज्यादा लोगों को यह नहीं पता होता कि मेहंदी लगाने के बाद भी कुछ बातों का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है, नहीं तो यह आपके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। ऐसे में आज हम इस लेख में बताएंगे जावेद हबीब द्वारा मेहंदी लगाने का सही तरीका। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

ऐसे करें इस्तेमाल

आपने तो देखा हो कि लोग मेहंदी लगाकर सिर को ऐसे ही खुला छोड़ देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि एक्सपर्ट जावेद हबीब का कहना है कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। बालों में मेहंदी लगाने के बाद उन्हें प्लास्टिक कवर से जरूर ढकना चाहिए, क्योंकि अगर आप मेहंदी लगाने के बाद बालों को खुला रखते हैं तो वह ठीक तरीके से काम नहीं करती है। इसलिए आप मेहंदी लगाने के तुरंत बाद पूरे बालों को अच्छी तरीके से कवर कर लें।

मेहंदी को ज्यादा देर तक बालों में न लगाएं

कुछ लोगों को लगता है कि मेहंदी लगाकर कुछ घंटे छोड़ देने से बालों में कलर आ जाता है, जबकि ऐसा नहीं है। मेहंदी को ज्यादा देर तक बालों में लगाए रखना भी सही नहीं है। ऐसे में जावेद हबीब की सलाह है कि मेहंदी को दो से तीन घंटे के लिए बालों में लगाएं। इसके बाद बालों को अच्छी तरीके से धो लें। ज्यादा देर तक मेहंदी को बालों में लगाने से बाल ड्राई होते हैं।

यह भी पढ़ें- Homemade Ubtan: मसूर दाल और दही से बनाएं आसान फेस पैक, चेहरे पर आएगा निखार

वहीं, मेहंदी लगाने के बाद बालों को कवर करना और समय से धोना सबसे जरूरी होता है। अगर आप घंटे भर से ज्यादा मेहंदी को सिर पर लगाए रखते हैं तो यह आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती है। वहीं, बालों को खुला छोड़कर रखना भी सही नहीं है। मेहंदी से बालों को फायदा पहुंचाने के लिए जरूरी है कि इसे आप सही तरीके से लगाएं।

5379487