rajasthanone Logo
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। शेखावाटी में सर्दी का असर तो पश्चिमी जिलों में गर्मी बरकरार है। आइए जानते हैं मौसम का हाल।

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में तेज धूप निकल रही है, वहीं सुबह होते ही ठंड का असर महसूस होने लगा है। शेखावाटी के सीकर और फतेहपुर में काफी ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है, जहां न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। फतेहपुर में माउंट आबू जैसी ठंड का एहसास होने लगा है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में आने वाले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रह सकता है। इसके साथ ही आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। वहीं, रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है।

शेखावाटी में बढ़ी ठंड, बाड़मेर में पारा 36.6 डिग्री

बताया जा रहा है कि सर्दी का असर सबसे ज्यादा शेखावाटी के इलाकों में हो रहा है। मंगलवार को सीकर और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर में 14.9 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 15.2 डिग्री सेल्सियस और अजमेर में 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सिरोही में 15.7 डिग्री सेल्सियस और पिलानी में 15.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। बाड़मेर राजस्थान का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जहां एक तरफ ठंड बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है। जयपुर की बात करें तो यहां भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप खिल रही है, वहीं रातें ठंडी होने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रह सकता है। इसके साथ ही फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान साफ रहने के साथ दिन में धूप खिली रहेगी। कुछ शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

5379487