rajasthanone Logo
Curd Rice Recipe: आज हम आपके साथ गर्मियों के लिए बहुत ही हेल्दी रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है।

Curd Rice Recipe: गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हर किसी को हल्का ठंडक देने वाला और जल्दी से पचने वाला खाना पहली पसंद होती है। ऐसे में कर्ड राइस एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं इसे खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं में काफी राहत मिलती है। यह पेट को भी हेल्दी रखता है। कर्ड राइस को गर्मियों में खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कर्ड राइस बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप इसे झटपट बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कर्ड राइस बनाने की रेसिपी।
सामग्री 
चावल - डेढ़ कप 
दही - 2 कप 
उड़द दाल - एक चम्मच 
राई - 1 चम्मच 
हरी मिर्च - 2
हींग - 1 चुटकी 
करी पत्ता - 2
तेल - 2 चम्मच 
नमक - स्वाद अनुसार 

यह भी पढ़ें- Beetroot Roti Recipe: घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी चुकंदर की रोटी, शरीर को मिलेंगे कई पोषक तत्व
विधि 
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में पके चावल और दही डालें।
- दोनों चीजों को अच्छे तरीके से मिक्स कर लें।
- अब आप एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें राई डालकर चटका लें।
- अब आप इसमें उड़द दाल, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकेंड के लिए भून लें।
- फिर अब आप इसमें एक चुटकी हींग पाउडर डालें और दही चावल के मिक्सर को इसके अंदर डाल दें।
- सभी को आप अच्छे से मिलाएं और इसमें नमक डालकर एक-दो मिनट के लिए पकाएं। तय समय के बाद गैस और गैस बंद कर दें।
 आपके कर्ड राइस बनकर तैयार हैं। इसमें आप धनिया पत्ती से गार्निशिंग करके सर्व करें।

5379487