rajasthanone Logo
Beetroot Roti Recipe: आज हम आपके साथ चुकंदर की बहुत ही टेस्टी रोटी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।

Beetroot Roti Recipe: रोटी भारतीय खाने का सबसे अहम हिस्सा होती है। यह भारतीय घरों में हर रोज बनाई जाती है। वहीं सबसे ज्यादा लोग गेहूं की रोटी बनाकर खाते हैं।  ऐसे में कई बार लोग एक ही तरह की रोटी खाते-खाते बोर हो जाते हैं। ऐसे में आपके लिए हम चुकंदर की रोटी बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ बहुत ही ज्यादा हेल्दी भी होती है। चुकंदर में आपको कई पोष्टिक तत्व मिलते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ और भी कई फायदे पहुंचाने में मदद करते हैं। आज हम आपको इस लेख में चुकंदर की रोटी बनाने की रेसिपी बताएंगे। तो चलिए जानते हैं ऐसे बनाने का तरीका।
सामग्री 
गेहूं का आटा - 2 कप
चुकंदर - 1
जीरा पाउडर - आधा चम्मच 
हरी मिर्च - 1
अजवाइन - आधा छोटा चम्मच 
तेल - एक चम्मच 
नमक - स्वादानुसार
विधि 
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चुकंदर का अच्छी तरीके से धो लें।
- इसके बाद इसे आप कद्दूकस कर लें या फिर उबालकर पीस लें।
- अब आप एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें, इसमें आप नमक, जीरा पाउडर, अजवाइन और  हरी मिर्च डालकर मिलाएं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Recipe: खाने में बहुत टेस्टी होती है राजस्थान की ये कचौड़ी, आप भी एक बार जरूर करें ट्राई
- अब आप इसमें कद्दूकस किया हुआ या फिर उबला हुआ चुकंदर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- फिर आप पानी की मदद से सॉफ्ट आटा गूंथ लें।
- आटा गुथ जाने के बाद आप इसपर तेल लगाकर 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- अब आप तैयार आटे से छोटी-छोटी लोईयां तोड़ें और नॉर्मल रोटी की तरह ही बेलें।
- इसके बाद अब आप तवे पर रोटी को दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें।
- आपकी चुकंदर की रोटी बनकर तैयार है। 
- इसके बाद आप इसके ऊपर घी लगा दें और फिर सब्जी या अचार के साथ गरमा गरम सर्व करें।

5379487