Rajasthani Recipe:राजस्थान का खाना दुनिया भर में काफी मशहूर है। यहां का स्वाद हर किसी का मन मोह लेता है। यहां आपको तरह-तरह की रेसिपी खाने को मिल जाएंगी, जो बहुत ही मजेदार होती है। राजस्थान की चंदिया बड़े काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। यह खाने में बहुत ही ज्यादा टेस्टी होते हैं। साथ ही यह बहुत ही आसानी से बनकर तैयार हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के मशहूर चंदिया बड़ा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं का इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
उड़द दाल(भीगी हुई) - 1 कटोरी
दही - 1 कटोरी
हरी मिर्च - 2
हरा धनिया - 1 चम्मच
जीरा - एक चम्मच
जीरा पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
काला नमक - आधा चम्मच
तेल- तलने के लिए
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले उड़द दाल को अच्छे से साफ करके दरदरा पीस लें।
- अब आप पिसी हुई दाल को एक बाउल में निकाले और इसमें हींग और जीरा डालकर अच्छे से फेंट लें।
- इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और तैयार बैटर से बड़े बनाकर गोल्डन होने तक फ्राई कर लें।
- इसके बाद आप तले हुए बड़ो को फ्राई करने के बाद आप बड़ों को पानी में 5 मिनट के लिए डाल कर रखें।
यह भी पढ़ें- Beetroot Roti Recipe: घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी चुकंदर की रोटी, शरीर को मिलेंगे कई पोषक तत्व
- फिर अब आप दही में काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, धनिया पत्ती डालकर अच्छे से फेंट ले।
- इसके बाद इसमें आप पानी मिलाएं और आप तैयार बड़ों को हल्के हाथ से दबाकर निचोड़ कर दही में डालें।
आपके चंदिया बड़े बनकर तैयार हैं। इसे आप सर्व करें।










