Wedding in Rajasthan: राजस्थान में शादी करने का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ रहा है। ऐसे में ज्यादातर लोग की चाह होती है कि वह आलीशान महलों में शादी करें। यहां शादी करने के लिए आपको इसके बजट के बारे में भी पता होना चाहिए। वहीं ज्यादातर सेलिब्रिटीज राजस्थान के लग्जरी होटल और हेरिटेज प्रॉपर्टीज में शादी करने का प्लान करते हैं। वहीं अगर आप भी राजस्थान में शादी का प्लान करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है। आज हम आपको इस लेख में शादी के पूरे खर्चे के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
3 से 4 दिन की बुकिंग करवा सकते हैं
राजस्थान के आलीशान महल में शादी का प्लान करने के लिए आप 3 से 4 दिन की बुकिंग करवा सकते हैं, जिसमें आप हल्दी, मेहंदी, संगीत और पूरी शादी की तैयारी कर सकते हैं। बाकी यह आपकी शादी के बजट,सीजन, गेस्ट लिस्ट और सजावट पर निर्भर करता है। अगर आप छोटे हेरिटेज होटलों में प्लानिंग करते हैं, तो इसमें आप 50 से 100 मेहमानों को शामिल कर सकते हैं। वहीं अगर आप संगीत और शादी का फंक्शन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 30 से 35 लाख रुपए खर्च करने होंगे, तो यह सबसे बेसिक पैकेज है। इसमें खाने के मेन्यू सजावट के अनुसार भी बदल सकता है। इसलिए आपको इसका ध्यान रखना होगा।
जानें डेस्टिनेशन वेडिंग का खर्च
अगर आप लग्जरी वेडिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको लाखों खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं इसमें आप अगर 100 से 150 लोगों का प्रोग्राम करना चाहते हैं तो आपके इस डेस्टिनेशन वेडिंग का खर्च 80 से 90 लाख रुपए का खर्च आ सकता है क्योंकि यहां के होटल काफी महंगे होते हैं। इन होटल में एक रात गुजारने के लिए 10 से ₹15 का खर्चा आता है वहीं अगर शादी के लिए स्वयं मेहमान 4 दिन रुकते हैं और यहां पर खाना पीना उनको सारी सुविधाएं भी मिलती हैं तो इसके लिए आपका लाखों का खर्चा बैठ सकता है।
जानें खाने के मेन्यू का खर्च
अगर आप राज पैलेस जैसे लग्जरी पैलेस में वेडिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको से एक करोड़ से 3 करोड़ का खर्चा आ सकता है। अगर आप इनमें कम से कम भी खर्च करेंगे तो आपके 80 से 85 लाख रुपए खर्च होंगे। खाने के मेन्यू की बात करें तो प्रति प्लेट 5000-7000 तक है। इसमें आप जितना चेंज करेंगे उसमें उतने ही पैसे बढ़ते चले जाएंगे। वहीं प्रीमियम थीम्ड थाली₹10000 तक होती है। वहीं आपके जितने मेहमान होंगे उसे हिसाब से नाश्ता, लंच और डिनर शामिल किया जाएगा।










