rajasthanone Logo
Hill Station: आज हम आपको राजस्थान की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप बहुत कम बजट में जाकर हिल स्टेशन जैसे मजे ले सकते हैं।

Hill Station: गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। ऐसे में ज्यादातर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए घूमने का प्लान कर रहे हैं। जिसमें ज्यादातर लोग हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं। वहीं कई बार बजट के चलते वे अपना प्लान कैंसिल कर देते हैं। ऐसे में आज हम आपको राजस्थान की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप बहुत कम बजट में जाकर हिल स्टेशन जैसे मजे ले सकते हैं। बहुत कम लोग ही इन जगहों के बारे में जानते हैं। तो आइए जानते हैं राजस्थान की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जो हिल स्टेशन से कम नहीं हैं।

गुरु शिखर

राजस्थान का सबसे ऊंचा प्वाइंट है गुरु शिखर। यहां से आप अरावली की घाटियों का आनंद ले सकते हैं। साथ ही दूर तक फैली हुई हरियाली आपका मन मोह लेगी। यहां आप ट्रैकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।  गुरु शिखर माउंट आबू से महज 15 किमी दूर है। यहां जाने के लिए आप माउंट आबू जाकर फिर वहां से टैक्सी करके या फिर बाइक से भी जा सकते हैं।

अचलगढ़

माउंट आबू से थोड़ी दूर पर है अचलगढ़। यह घूमने के लिए काफी अच्छी जगह है। यहां पर बसे छोटे गांव और हरियाली आपके दिल को काफी सुकून देगी।

सज्जनगढ़ पैलेस

सज्जनगढ़ पैलेस, उदयपुर से कुछ ही दूर है। यह मानसून पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। यह ऊंची पहाड़ी पर है जहां से सनसेट का बहुत ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। इसके साथ ही आप वाइल्डलाइफ सेंचुरी का भी आनंद ले सकते हैं। यहां आपको बहुत ही सुंदर बर्ड भी देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- Bahubali Hills : पहाड़ों की गोद में बसी जन्नत, इस मानसून उदयपुर के बाहुबली हिल्स से दिल लगा बैठेंगे आप...रोमांटिक ट्रिप के लिए बेस्ट

नक्की झील

नक्की झील घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। यहां आकर आप पेडल बोट, शिकारा और रो मछली जैसी बोट्स के मजे ले सकते हैं। यहां आपको दुकानें, कैफे और स्ट्रीट फूड के बहुत विकल्प मिलेंगे।

5379487