rajasthanone Logo
Rajasthan Lake: राजस्थान के अलवर शहर से महज 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सिलीसेढ़ झील राजस्थान की खूबसूरत झीलों में से एक है। सैलानियों की सुविधा को देखते हुए यहां कई एडवेंचर गतिविधियों की भी शुरुआत की गई है। देश विदेश से लोग यहां घूमने और झील को देखने आते हैं।

Rajasthan Lake: राजस्थान जितना मशहूर अपने ऐतिहासिक किलों, प्राचीन जगहों और अनोखे खाने के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है उतना ही यह राज्य अपनी खूबसूरत झीलों के लिए भी फेमस है। इन्हीं मनमोहक झीलों में से एक है अलवर जिले की सिलीसेढ़ झील जो सैलानियों के घूमने की बेस्ट जगह मानी जाती है। यह झील अलवर से जयपुर सड़क मार्ग पर स्थित है। अलवर शहर से करीब 13 किलोमीटर की दूरी पर ही यह झील मौजूद है। इस झील का निर्माण शहर में पानी की आपूर्ति के लिए किया गया था। 

सन् 1845 में हुआ था झील का निर्माण 

साल 1845 में महाराजा विनय सिंह द्वारा शहर में पानी के आपूर्ति के लिए इस बनवाया गया था। आज यह झील पानी आपूर्ति के साथ-साथ पर्यटकों के घूमने के लिए भी सबसे अच्छी जगह है। 

अरावली पर्वतमाला से घिरी है झील

तीनों तरफ से अरावली पर्वतमाला से घिरे होने के कारण यह झील प्राकृतिक सौंदर्य का उदाहरण पेश करती है। इतिहासकार हरिशंकर गोयल ने जानकारी दी कि इस झील के किनारे पर ही महाराजा विनय सिंह ने अपनी महारानी के लिए साल 1844 में एक आलीशान महल का निर्माण कराया था।

ये भी पढ़ें:- Rajasthan Fort: राजस्थान के इस किले को क्यों कहा जाता हैं सितारों का महल, यहां की सुरंगों के पीछे छुपे हैं कई राज

लगभग 10 साल पहले इस झील में बोटिंग की सेवा उपलब्ध कराई गई थी। जिससे यहां आए पर्यटक झील का आनंद ले सके, लेकिन कुछ साल बाद इस किसी कारण से बंद कर दिया गया। अलवर में सरिस्का टाइगर रिजर्व के चलते यहां हजारों की संख्या में सैलानी आते हैं। 

एडवेंचर गतिविधियों की शुरुआत 

सैलानियों की सुविधा को देखते हुए यहां कई एडवेंचर गतिविधियों की भी शुरुआत की गई हैं। इसमें जिग जैग प्लेक्स, नेट क्रॉस, वायर ब्रिज, हैंगिंग टनल, स्वीमिंग टायर्स, ट्रांसवर्स नेट, क्लाइंब हॉल टू हॉल, स्विमिंग एक्स, पोस्टमैन वॉक, हैंगिंग बोर्ड क्लाइंब, हैंगिक टायर्स, पैरेलल रोप क्रॉसिंग, वुडन क्लाइंबिंग वॉल आदि शामिल हैं। इससे अलवर शहर को काफी लाभ मिलता है। देश विदेश से लोग यहां घूमने और झील को देखने आते हैं।

5379487