rajasthanone Logo
Andaman of Rajasthan: जैसलमेर को राजस्थान का अंडमान कहा जाता है। यहां आप अंडामान जैसा एक्सपीरियंस कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

Andaman of Rajasthan: राजस्थान अपनी संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यह अपने रेगिस्तानी परिदृश्य के लिए फेमस है। वहीं  यहां कुछ ऐसे रत्न छिपे हुए हैं जो अपनी खूबसूरती से हर किसी का मन मोह लेते हैं। वहीं राजस्थान में भी एक ऐसा शहर है जिसे उसकी प्राकृतिक सुंदरता के चलते अंडमान कहा जाता है तो आईए जानते हैं इस खूबसूरत जगह के बारे में। 

जैसलमेर को राजस्थान का अंडमान कहा जाता है।
आपको बता दें कि चारों तरफ फैली प्राकृतिक खूबसूरती हरे-भरे पेड़, नीला पानी, सुकून भरा वातावरण अंडमान की खासियत है। ऐसे ही खासियत आपको राजस्थान के जैसलमेर में भी मिल देखने को मिलेगी। जिस वजह से यह राजस्थान का अंडमान के नाम से जाना जाता है।

सुकून भरे पल बिताने के लिए है बेस्ट जगह

जैसलमेर राजस्थान के पश्चिमी छोर पर थार रेगिस्तान के बीच में है। इसकी भौगोलिक स्थिति इस बाकी जगहों से अलग बनाती है। यहां आपको सम और खुहड़ी जैसे रेतीले टीले समुद्र तट की तरफ देखने को मिल जाएंगे। जहां जाकर आपको सूर्यास्त का नजारा बहुत ही रोमांचक और सुकून भरा लगेगा। जैसलमेर का किला जो कि सोनार किला के नाम से भी जाना जाता है यह बहुत बड़े टीले पर अकेला बना हुआ है। जो देखने में बहुत ही खबसूरत लगता है। यहां जाकर आप सुकून भरे पल बिता सकते हैं। यहां आने वाले टूरिस्ट इस जगह की खूबसूरती को अपने कैमरे में केद करके ले जाते हैं।

यह भी पढ़ें-  Festivel Special Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 21 सितंबर से चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट

अगर आप अपनी बिजी लाइफ से कुछ पल सुकून के चाहते हैं तो जैसलमेर जाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। यहां जाकर आप आरामदायक अनुभव ले सकते हैं। वहीं जैसलमेर की संस्कृति और परंपरा दुनिया भर में अपनी अलग पहचान रखती है। यहां के लोकगीत, लोक नृत्य, पारंपरिक इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ाती है। सूर्योदय - सूर्यास्त के समय यहां का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है। य

5379487