rajasthanone Logo
Rajasthan Hill Station: कम बजट में अगर आप हिल स्टेशन का मजा लेना चाहते हैं तो आप राजस्थान की इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Rajasthan Hill Station: अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं और ऐसे में आप हिल स्टेशन पर जाना चाह हैं। वहीं आप बजट के चलते  अपना प्लान कैंसिल करने का सोच रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको राजस्थान की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप बहुत कम बजट में जाकर हिल स्टेशन जैसे मजे ले सकते हैं। बहुत कम लोग ही इन जगहों के बारे में जानते हैं। तो आइए जानते हैं राजस्थान की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जो हिल स्टेशन से कम नहीं हैं।

गुरु शिखर

राजस्थान का सबसे ऊंचा प्वाइंट है गुरु शिखर। यहां से आप अरावली की घाटियों का आनंद ले सकते हैं। साथ ही दूर तक फैली हुई हरियाली आपका मन मोह लेगी। यहां आप ट्रैकिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।  गुरु शिखर माउंट आबू से महज 15 किमी दूर है। यहां जाने के लिए आप माउंट आबू जाकर फिर वहां से टैक्सी करके या फिर बाइक से भी जा सकते हैं। भौगोलिकसंदर्भ

अचलगढ़

माउंट आबू से थोड़ी दूर पर है अचलगढ़। यह घूमने के लिए काफी अच्छी जगह है। यहां पर बसे छोटे गांव और हरियाली आपके दिल को काफी सुकून देगी।

सज्जनगढ़

सज्जनगढ़ पैलेस, उदयपुर से कुछ ही दूर है। यह मानसून पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। यह ऊंची पहाड़ी पर है जहां से सनसेट का बहुत ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। इसके साथ ही आप वाइल्डलाइफ सेंचुरी का भी आनंद ले सकते हैं। यहां आपको बहुत ही सुंदर बर्ड भी देखने को मिलेंगे।

नक्की झील

नक्की झील घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। यहां आकर आप पेडल बोट, शिकारा और रो मछली जैसी बोट्स के मजे ले सकते हैं। यहां आपको दुकानें, कैफे और स्ट्रीट फूड के बहुत विकल्प मिलेंगे।

5379487