Best Time To Visit Jodhpur: वैसे तो राजस्थान अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए विश्वविख्यात है लेकिन अपने प्राकृतिक आकर्षण के कारण भी वह पर्यटकों की पसंद बना रहता है। सूरज की रोशनी के लिए जाना जाने वाला राजस्थान का जोधपुर शहर बरसात के मौसम में हरियाली और झरनों के कारण पर्यटकों का स्वर्ग बना हुआ है। जोधपुर से तकरीबन 25 किलोमीटर की दूरी पर जैसलमेर हाईवे पर मौजूद अरना झरना इस समय घूमने वालों की भीड़-भाड़ से गुलज़ार बना हुआ है। यहां झरनों की मधुर ध्वनि और ऊंची पहाड़ियों से बहते पानी का मनोरम दृश्य देखते ही बनता है।
बरसात के मौसम में पर्यटकों की पहली पसंद
बारिश के मौसम में अरना झरना अपनी खूबसूरती के चरम पर होता है। हॉलिडे वाले दिन यहां इतनी भीड़ हो जाती है कि जगह मिलना मुश्किल हो जाता है। यहां आने वाले लोगों में स्विमिंग करने के शौकीन युवा तथा परिवार व दोस्तों के साथ एन्जॉय करने वाले लोग होते हैं। बरसात का मौसम झरनों और प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण जगहों पर पर्यटकों को विशेष आकर्षित करता है।
पर्यटकों के लिए सुविधा
अरना झरना पर पर्यटकों को खाने पीने के लिए अमूमन सभी चीजें मिलती हैं जैसे मैगी, स्वीट कार्न जैसी बहुत सी खाने की सामग्री हर तरफ आपको दिख जायेगी। पर्यटन विभाग ने अन्य आवश्यक सुविधाएं जैसे बैठने के लिए जगह, प्राथमिक चिकित्सा व सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम किया है।
बड़े करीब से दिखता है प्राकृतिक नजारा
जैसलमेर से मात्र 25 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित होने के कारण पर्यटकों को यहां पहुंचने में मुश्किल नहीं होती है। बरसात के मौसम में ये स्थान नेचर लवर्स और फोटोग्राफर्स की पहली पसंद बन जाता है। रेगिस्तान जैसे गर्म प्रदेश में जोधपुर का यह नैसर्गिक स्थल एकदम अलग और मनभावन आकर्षण पैदा करता है।
ये भी पढ़ें...Mini Hill Station In Alwar: एक बार जरूर घूम कर आएं अलवर का मिनी हिल स्टेशन, इस गर्मी में पाएं पहाड़ों सी ठंडक