IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया आईपीएल 2026 का 67वा मुकाबला हाई वोल्टेज रहा था। मुकाबला हैदराबाद अपने होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल रही थी, हैदराबाद ने टॉस भी अपने नाम कर लिया और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने स्कोर बोर्ड पर 255 रन लगाए, जिसे RCB 55 रनों से गंवा देती है।
क्यों हुआ था कोहली हेड का झगड़ा
लेकिन इस हार और जीत से बढ़कर वह झगड़ा रहा जो विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच देखने को मिला। जब विराट कोहली मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उन्होंने ट्रैविस हेड को इशारा देते हुए कहा कि तुम भी तो बॉलिंग करने के लिए आओ, तुम भी तो ऑफ स्पिनर हो। इसके बाद अगले ही ओवर में विराट कोहली अपना विकेट गंवा बैठते हैं। विराट के आउट होने के बाद हेड उन्हें बोलते हैं मेरे गेंदबाजी आने से पहले आप आउट हो गए।
कोहली ने हेड से नहीं मिलाया हाथ
इसके बाद जब ट्रैविस हेड गेंदबाजी के लिए आये तो उन्होंने कप्तान रजत पाटीदार का विकेट ले लिया। मैच के बाद जब सभी खिलाड़ी एक दूसरे से हैंडशेक करने लगे इस दौरान जब हेड सामने से आ रहे थे और विराट कोहली इधर से जा रहे थे। हेड ने विराट कोहली से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन विराट कोहली ने हाथ नहीं मिलाया। इस तरह कोहली और हेड के बीच अब नया लफड़ा लोडिंग हो चुका है अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि फिर से कब यह दोनों टीमें एक दूसरे के आमने-सामने होगी।
इसी साल दोनों टीमों का हो सकता है मुकाबला
संभावनाएं बहुत है हो सकता है आरसीबी और हैदराबाद क्वालीफायर टू में आमने-सामने हो जाए। हो सकता है आरसीबी और और हैदराबाद फाइनल में भी आमने-सामने हो सकते हैं। संभावना है कि इसी साल दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हो सकती है, अगर ऐसा होता है तो वह क्वालीफायर का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबले रहने वाला है। फैंस भी अब यही इंतजार कर रहे हैं कि कैसे भी विराट कोहली के सामने हेड आ जाए।










