India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया एकमात्र टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। अब इस मुकाबले के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 13 जून को दूसरा मुकाबला 17 जून को और तीसरा मुकाबला 20 जून को खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला हिमाचल प्रदेश स्थित धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
चोटिल होने के कारण odi सीरीज से बाहर हुए विराट
गौर करने वाले बात है कि इस वनडे सीरीज में विराट कोहली खेलते हुए नजर नहीं आएंगे क्योंकि वह इंजरी के कारण बाहर हो चुके हैं। आईपीएल के बाद फैंस उम्मीद जताए बैठे हुए थे कि लंबे समय के बाद वह किंग कोहली को टीम इंडिया की जर्सी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले वनडे सीरीज में खेलते हुए देखेंगे, लेकिन विराट कोहली चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले तीनों वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं और इसमें खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
टीम इंडिया ने दर्ज की टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत
वहीं वनडे टीम की भी कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है, तो देखने वाली बात होगी कि इस सीरीज में किसका पलड़ा भारी होता है। हालांकि टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की, यह जीत भारत के लिए टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ी जीत रही। टीम इंडिया ने एक इनिंग और 300 से मुकाबला को अपने नाम कर लिया। हालांकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा, क्योंकि यह मुकाबला wtc से बाहर का था। अब देखने वाली बात होगी 13 जून को खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले का रिजल्ट क्या होता है।










