Women's T20 World Cup 2026: टीम इंडिया महिला T20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला आज यानी 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के बर्मिंघम क्रिकेट स्टेडियम में खेलने वाली है। आज के मुकाबले के बाद टीम इंडिया को सिर्फ लीग स्टेज में चार अन्य मुकाबले भी खेलने हैं। बता दें कि T20 वर्ल्ड कप 2026 में टोटल 12 टीमों ने हिस्सा लिया है, जिनमें कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे। इन सभी 12 टीमों को 6-6 टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है। टीम इंडिया को ग्रुप ए में रखा गया है और भारत के अलावा ग्रुप ए में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड की टीम है।
टीम इंडिया के सभी लीग मैचों का शेड्यूल
आज पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बाद टीम इंडिया को सिर्फ लीग स्टेज में चार अन्य मुकाबले भी खेलने हैं। टीम इंडिया इस आईसीसी टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला 17 जून को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी, तीसरा मुकाबला 21 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी, चौथा मुकाबला 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी, जबकि अपना आखिरी लीग मुकाबला 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर खेलेगी। अब देखने वाली बात होगी क्या टीम इंडिया 2025 में वनडे विश्व कप जीतने के बाद अगले ही साल यानी साल 2026 में T20 वर्ल्ड कप भी अपने नाम करने में सफल रहती है।
5 बार सेमीफाइनल खेल चुका है भारत
बताते चलें कि टीम इंडिया की महिला टीम 5 बार सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई तो कर चुकी है, लेकिन आज तक फाइनल नहीं जीत पाई है। टीम इंडिया साल 2020 में रनरअप भी रही थी, लेकिन आज तक फाइनल नहीं जीत पाई है। अब इंतजार है कि टीम इंडिया वनडे विश्व कप में जीत दर्ज करने के बाद टी20 विश्वकप में भी जीत दर्ज करे।








