rajasthanone Logo
India vs Afghanistan: भारत अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 13 जून को धर्मशाला के मैदान पर खेला जाएगा।

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 13 जून को हिमाचल प्रदेश स्थित धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैचों वाली सीरीज का यह पहला मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से होने वाला है, जबकि दूसरा मुकाबला 17 जून को और तीसरा मुकाबला 20 जून को खेला जाएगा। इससे पहले भारत अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने एक पारी और 300 रनों से अपने क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

विराट और हार्दिक चोटिल होकर टीम से बाहर

 इससे पहले भारत और अफगानिस्तान के बीच एक और टेस्ट मुकाबला हुआ था, जो साल 2018 में हुआ था, उसमें भी टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी। अब टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की नजर वनडे सीरीज पर होगी। हालांकि इस सीरीज में किंग विराट कोहली खेलते हुए नजर नहीं आएंगे क्योंकि वह चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। जबकि तेज तर्रार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी आराम दे दिया गया है और ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के जांघ के मांसपेशियों में भी खिंचाव के कारण उन्हें भी अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

क्या हो सकती है टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी?

ऐसे में इन तीन बड़े धुरंधरों के टीम से बाहर होने के बाद क्या टीम इंडिया के लिए मुश्किलें आएगी या फिर इस मुकाबले को एकतरफा अपने नाम कर लेगी, यह देखने वाली बात होगी। एक नजर ओपनिंग जोड़ी पर भी रहने वाली है, क्योंकि टीम में यशस्वी जयसवाल शुभमन गिल और केएल राहुल जैसे तीन खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में इन तीनों में से किसी एक खिलाड़ी को डग आउट में बेंच पर बैठना पड़ सकता है। अब देखने वाली बात होगी टीम इंडिया किस ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतरती है।

5379487