Women's T20 WC 2026: महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला और टीम इंडिया इस टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला आज यानी 14 जून को शाम 7:00 बजे से पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। ऐसे में आज हम आपको इस मुकाबले को लेकर पिच रिपोर्ट वेदर रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 बताने वाले हैं। सबसे पहले पिच रिपोर्ट की बात करें तो यह पिच बल्लेबाजों के लिए फेवरेट मानी जाती है।
मौसम विभाग ने बताई बारिश की संभावना
हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को काफी रफ्तार और सिंह भी मिलेगी, लेकिन जैसे-जैसे पिच धीमी होगी यह तेज गेंदबाजों पर खतरा बढ़ेगा। जबकि स्पिनर्स को पीछे मदद मिलने लगेगी इस मैदान पर जो भी टीम टॉस जीतेगी ड्यू फैक्टर के कारण वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। वहीं वेदर रिपोर्ट की बात करें तो मौसम विभाग ने बताया कि मुकाबले के दौरान इंग्लैंड के बर्मिंघम में बारिश की संभावना सिर्फ 10 फ़ीसदी है, जबकि तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, तो इससे यह तो साफ हो गया यह मुकाबला पूरे 40 ओवर के दोनों टीमों को मिलकर खेले जाएंगे।
भारत-पाक के बीच हेड टू हेड आंकड़े
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच महिला T20 क्रिकेट में अभी तक कुल 16 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 13 मुकाबला टीम इंडिया ने अपने नाम किया, जबकि तीन मुकाबले पाकिस्तान के नाम रहा है। ऐसे में देखने वाली बात होगी क्या आज भारत जीत के साथ इस आईसीसी टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ कर सकेगी या फिर पाकिस्तान बाउंस बैक करने में सफल रहेगी।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह









