rajasthanone Logo
Railway News: राजस्थान में 5 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। वहीं 2 आंशिक रद्द और एक देरी से चलेगी। जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस का रूट बदल गया है।

Railway News: लूनी-समदड़ी रेलखंड के सतलाना स्टेशन पर सब-वे और पुल संख्या 4 के निर्माण कार्य के चलते जोधपुर मंडल की पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इनमें दो ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी और एक ट्रेन देरी से रवाना होगी। वहीं, जैसलमेर-साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते 27, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों के संचालन में बदलावः इसके तहत ट्रेन संख्या 14896 बाड़मेर-भगत की कोठी डेमू इन तीनों दिन समदड़ी से भगत की कोठी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 14893 भगत की कोठी-पालनपुर एक्सप्रेस भी भगत की कोठी से समदड़ी के बीच नहीं चलेगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रेन संख्या 74839 भगत की कोठी-बाड़मेर डेमू 27 अक्टूबर को निर्धारित समय से तीन घंटे और 30 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को दो घंटे देरी से रवाना होगी। जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी: निर्माण कार्य के चलते ट्रेन संख्या 20485 जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस 27 और 30 अक्टूबर एवं 1 नवंबर को निर्धारित लूनी-भीलड़ी-महेसाना मार्ग के बजाय लूनी-मारवाड़ जंक्शन-महेसाना मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन का ठहराव पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबू रोड और पालनपुर स्टेशनों पर रहेगा। वापसी में ट्रेन संख्या 20486 साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस भी इन तिथियों में निर्धारित महेसाना-भीलड़ी-लूनी मार्ग के बजाय महेसाना-मारवाड़ जंक्शन-लूनी मार्ग से चलेगी।

5379487