IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज धर्मशाला के मैदान पर आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर खेला जाएगा। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आरसीबी और गुजरात टाइटंस के हेड टू हेड आंकड़े कैसे हैं। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस ने आईपीएल इतिहास में कुल आठ मुकाबले खेले हैं, जिनमें से चार मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते, जबकि अन्य चार मुकाबले गुजरात टाइटंस ने जीते। इस तरीके से यह मुकाबला बराबरी का होने वाला है।
धर्मशाला में दोनों टीमों के आंकड़े कैसे हैं
वहीं दूसरी तरफ धर्मशाला के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जो आखिरी पांच मुकाबले खेले हैं, उनमें से तीन मुकाबले में जीत दर्ज की है, जबकि दो मुकाबले में हार मिली है। यहां तक की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु धर्मशाला के मैदान पर खेला गया अपना पिछला मुकाबला ही हारकर आ रही है। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम भी धर्मशाला के मैदान में जो आखिरी पांच मुकाबले खेली, उनमें से चार मुकाबले में जीत मिली, जबकि सिर्फ एक मैच में हार मिली है।
धर्मशाला में पेसर्स का दिखता है जलवा
ऐसे में धर्मशाला के मैदान पर आंकड़े की बात करें तो गुजरात टाइटंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से आगे है। धर्मशाला का मैदान पेसर्स के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यहां पिछले पांच मुकाबले में 48 विकेट पेसर के नाम रहे हैं, जबकि सिर्फ 12 विकेट स्पिनर्स ने अपने नाम की है। इससे यह भी साफ है कि आज एक बार फिर से स्विंग का जादू देखने को मिलेगा।
हाईस्कोरिंग होने वाला है क्वालीफायर 2
इस मैदान का औसत स्कोर 222 रनों का है, इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि आज का मुकाबला भी काफी हाई स्कोरिंग रहने वाला है। अब देखने वाली बात होगी वह कौन टीम होगी जो आज क्वालीफायर वन जीतकर फाइनल में प्रवेश करेगी और वह कौन टीम होगी जो आज हारकर क्वालिफाइड टू खेलने के लिए पहुंचेगी।









