IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 के 67वे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 55 रनों से हार मिली है, लेकिन इस हार के बाद भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने वाली है। कल हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच खेला गया यह मुकाबला खूब रोमांचक रहा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ के लिए तो पहले ही क्वालीफाई कर चुके थे, लेकिन अब यह लड़ाई टॉप 2 में जगह पक्की करने की थी।
टॉप 2 में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के लिए थी ये शर्त
हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और स्कोर बोर्ड पर 255 रन लगा दिए। अगर हैदराबाद को टॉप टू में अपनी जगह पक्की करनी थी तो आरसीबी को 165 के स्कोर पर रोकना था, वहीं आरसीबी को टॉप टू में जगह बनाने के लिए इस मैच को जीतने की जरूरत नहीं थी, बल्कि सिर्फ 166 रन बनाने की जरूरत थी और वह टॉप टू में क्वालीफाई कर जाती। कल बेंगलुरु ने भले ही मुकाबला गंवा दिया बावजूद इसके आरसीबी अंक तालिका में टॉप पोजीशन पर बनी रह गई।
बेंगलुरु ने 4 विकेट खोकर बनाए 200 रन
बेंगलुरु ने चार विकेट खोकर 200 रन बनाए और 55 रनों से मुकाबला को गंवा दिया। वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कल मुकाबला भले ही जीत गई, लेकिन फिर भी वह क्वालीफायर वन खेलने के लिए एलिजिबल नहीं हो पाई। अब प्लेऑफ में चौथे स्थान के लिए जो टीम क्वालीफाई करेंगी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम उनके साथ एलिमिनेटर मुकाबले खेलने वाली है।
वहीं आरसीबी गुजरात टाइटंस के खिलाफ 26 मई को पहला क्वालीफायर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेलने वाली है। गुजरात टाइटंस ने पहले ही टॉप टू के लिए अपनी जगह पक्की कर ली थी, जबकि आरसीबी और हैदराबाद के लिए कल खेला गया मुकाबला निर्णायक साबित हुआ।










