rajasthanone Logo
Khelo India Uni Games: राजस्थान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के पांचवें संस्करण की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार इस इवेंट की समिति के अध्यक्ष के रूप में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को चुना गया है। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

Khelo India Uni Games: भारतीय खेलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा नवंबर में राजस्थान के जयपुर में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के पांचवें संस्करण की तैयारी शुरू कर दी गई है। केंद्र ने यह सुनिश्चित करने के लिए तैयारी को शुरू कर दिया है कि इस बार यह राष्ट्रीय खेल आयोजन शानदार तरीके से आयोजित किया जाए और काफी भव्य भी हो। 

मंत्रालय ने राजस्थान को आयोजन समितियां बनाने का निर्देश दिया 

खेल मंत्रालय में संयुक्त सचिव डॉक्टर शोभित जैन द्वारा राजस्थान के खेल सचिव डॉक्टर नीरज के पवन को औपचारिक रूप से पत्र लिखा गया है। इस पत्र में उन्होंने आयोजन एवं समन्वय समिति और एक कार्यकारी समिति का गठन करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें की आयोजन एवं समन्वय समिति में 19 सदस्य होंगे और इसके लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। इसी के साथ केंद्रीय खेल मंत्री सह अध्यक्ष होंगे। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि बाकी प्रमुख सदस्य के रूप में राजस्थान के मुख्य सचिव, खेल सचिव और खेल मंत्री के साथ संबंधित राज्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल किए जाएंगे। साथ ही भारतीय विद्यालय संघ, भारतीय ओलंपिक संघ और भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल किए जाएंगे। 

28 खेल विधाओं का एक ऐतिहासिक समावेश 

इस बार आयोजन में एक रिकॉर्ड यह होगा कि पांचवें संस्करण में 28 अलग-अलग खेलों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। राजस्थान द्वारा इन खेलों के प्रस्तावित सूची अंतिम अनुमोदन के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण को प्रस्तुत कर दी गई है। ऐसा कहां जा रहा है की रिंग, कयाकिंग और कैनोइंग जैसे जल खेल टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार शामिल किए जाएंगे।

भारी भागीदारी अपेक्षित 

ऐसी उम्मीद है कि इस बार इस आयोजन में देशभर से लगभग 6000 एथलीट और अधिकारी शामिल होंगे। भारत के कोने-कोने के विश्वविद्यालय से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। आने वाले हफ्तों में जयपुर में इस आयोजन को लेकर तैयारियां तेज होने वाली है। 

क्या है खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल 

यह इवेंट युवा मामले और खेल मंत्रालय के अंतर्गत प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इस आयोजन के द्वारा उच्च शिक्षा क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और विश्वविद्यालय के एथलीटों को अपने प्रतिभा दिखाने का भी एक राष्ट्रीय मंच प्रदान किया जाता है। इस इवेंट से खेल क्षेत्र के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीटों की पहचान करने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें:- CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान के हर शहर में बनेगा खेल मैदान, पाइप लाइन के जरिए पहुंचेगी गैस...सरकार ने दी मंजूरी

 

5379487