rajasthanone Logo
IPL 2026: आईपीएल 2026 का 65वा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच काफी लो स्कोरिंग रहा, लेकिन अंततः केकेआर ने इस मुकाबले को जीत कर प्लेऑफ में अपने पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखा है।

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 65वा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 147 रन लगाए। मुंबई की ओर से किसी भी बल्लेबाजों ने अर्धशतक नहीं जड़ा और सभी की छोटी-छोटी पारी के बदौलत मुंबई का स्कोर 150 के करीब पहुंच सका। इस मुकाबले में न तो रोहित शर्मा ना हार्दिक पांड्या और ना ही तिलक वर्मा चले।

मनीष पांडे रहे प्लेयर ऑफ द मैच 

 अगर कोलकाता नाइट राइडर्स अगर 148 रन के लक्ष्य को सिर्फ 13 ओवर में चेज कर लेती तो वह प्वाइंट्स टेबल में पंजाब किंग से आगे निकल जाती। लेकिन केकेआर 13 ओवर में भले ही मुकाबला चेज नहीं कर सकी, लेकिन 19 में ओवर में केकेआर ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

सबसे कमाल की बात रही कि कोलकाता की ओर से उस मनीष पांडे ने सबसे ज्यादा रन बनाए, जिन्होंने की आईपीएल के पहले सीजन में अर्धशतक जड़ा था। वह 2008 में पहले भारतीय बने थे IPL में शतक जड़ने वाले और कल उन्हें कोलकाता की ओर से बल्लेबाजी के लिए उतारा गया, जिसमें उन्होंने 33 गेंद में 45 रनों की पारी खेली। वह प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। 

रोमन पावेल के बल्ले से निकले 40 रन

उनके अलावा रोमन पावेल के बल्ले सभी 40 रनों की पारी निकली, जिसके कारण केकेआर ने इस टारगेट को आसानी से अपने नाम कर लिया। अब इस जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स 13 मैचों में 6 जीत और 13 पॉइंट के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर है। मुंबई को हराने के बाद कोलकाता ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी है।

पॉइंट्स टेबल का क्या है हाल

 अगर पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स अपना अगला मुकाबला हार जाती है और कोलकाता नाइट राइडर्स अपना अगला मुकाबला जीत जाती है जो की 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला जाएगा, तो कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ के लिए क्वालिफाइड कर जाएगी। वही मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है और वह काफी पहले ही प्लेऑफ से एलिमिनेट हो चुकी है।

5379487