Rajasthan Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। इसी बीच राजस्थान में आज से पश्चिमी विक्षोभ की एक नई लहर सक्रिय होने वाली है, जो राजस्थान के मौसम में भारी बदलाव लेकर आ सकती है। मौसम विभाग ने इससे जुड़ी कुछ खास जानकारियां साझा की है और कुछ जिलों को येलो अलर्ट पर रखा है।
इन जिलों को किया येलो अलर्ट
राजस्थान में मौसम विभाग ने बारिश आने की संभावना कई दिनों पहले से हीं जता दी थी और कुछ जिलों को येलो अलर्ट भी कर दिया था। इन जिलों में जोधपुर, नागौर, सीकर, बाड़मेर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, अजमेर, बूंदी, कोटा, टोंक, चित्तौड़गढ़, जालौर, पाली, भरतपुर, झुंझुनू, चूरू और गंगानगर आदि शामिल है। आईएमडी ने कल इन जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार 23 जनवरी को भी बारिश हो सकती है। बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिलेगी
कोहरा करेगा परेशान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार तापमान गिरने के साथ-साथ राज्य भर में कोहरे का प्रकोप और अधिक बढ़ सकता है। जिसके कारण विजिबिलिटी जीरो हो सकती है। यह आम जनजीवन के लिए अच्छा संदेश नहीं है। राज्य में पहले से हीं बहुत ठंड पड़ रही है और लोग अलाव के सहारे अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे में ठंड बढ़ने की संभावना उनकी परेशानियों को और अधिक बढ़ने का काम करेगी।
बीते 24 घंटे का हाल
हालांकि बीते 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन आज से सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ फिर से न्यूनतम तापमान को गिराने का काम करेगा। सोमवार को राज्य के अधिकतर इलाके का मौसम शुष्क रहा और कोहरे का प्रकोप भी जारी रहा। इसी बीच राज्य में सबसे न्यूनतम तापमान पाली जिले के जवाई बांध में दर्ज किया गया। जहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस था। जबकि प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 30. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो डूंगरपुर का अधिकतम तापमान था।
ये भी पढ़ें - Alwar Pandupol: राजस्थान का पांडुपोल मंदिर...जहां हनुमान जी ने तोड़ा था भीम का घमंड, चलिए बताते हैं इसका इतिहास

 होम
होम वेब स्टोरीज
वेब स्टोरीज ई-पेपर
ई-पेपर 
         

 
		          
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
			 
     
         
         
         
         
        
 
        







