Jhunjhunu Crime: राजस्थान के झुंझुनू जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां शमशान के पास एक प्लास्टिक की थैली में लिपटा हुआ नवजात बच्चा मिला, जब बच्चे की रोने की आवाज आई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां देखा तो जिंदा बच्चा प्लास्टिक की थैली में लिपटा था और वह रो रहा था। ग्रामीणों ने फौरन बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। इससे बच्चे की जान बच गई।
बच्चे को राजकीय भगवान दास खेतन अस्पताल किया रेफर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला झुंझुनू जिले के विशाल थाना क्षेत्र के भीकंसार सड़क मार्ग पर स्थित श्मशान घाट के पास का है। जहां गंदे पानी के किनारे यह बच्चा प्लास्टिक की थैली से लिपटा था। जब वह बच्चा प्लास्टिक की थैली में लिपटा रो रहा था, लोगों ने उसे देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को बिसाऊ चक ले गई। वहां से उसे राजकीय भगवान दास खेतन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
2.5 किलोग्राम था बच्चा का वजन
अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र भांबू ने बच्चे को लेकर बताया कि उसका वजन 2.5 किलोग्राम है। उसका तापमान सामान्य से थोड़ा काम था, लेकिन सांस की गति सामान्य थी। डॉक्टर के अनुसार नवजात का जन्म महेश 12 से 48 घंटे पहले ही हुआ था। फिलहाल उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसे उपचार दिया जा रहा है।
यह नवजात किसका है, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता करने में भी जुट गई है कि यह मासूम किसका है और वह क्यों इस बीच सड़क पर प्लास्टिक में लपेटकर छोड़ा गया।
ये भी पढ़ें:- Bharatpur Accident: वृंदावन दर्शन के लिए जा रही कार का एक्सीडेंट, 2 लोगों की मौत...7 जख्मी







