Protest Against Ethanol Factory: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ लोगों ने खूब तोड़फोड़ मचाई थी। लोगों ने सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करते हुए में फैक्ट्री पर हमला कर दिया और दीवारों को भी तोड़ने लगे। यहां तक की लोगों ने कई गाड़ियों में आज भी लगा दी थी। अब इस मामले में राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की प्रतिक्रिया आई है। जिन्होंने घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे ऊपर कुल 138 मामले दर्ज हैं।
अलवर में किरोड़ी लाल का संबोधन
भजनलाल कैबिनेट में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सरकार के 2 साल पूरे होने पर अलवर पहुंचे। इस दौरान जब वह पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे, तभी उन्होंने कहा की एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर हम बातचीत से इसका समाधान निकालेंगे। विपक्ष किसानों को उकसाने का काम कर रहे हैं, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसी कारण आखिरी दिन इतना बड़ा हादसा हुआ।
कांग्रेस सरकार में प्रोजेक्ट पर लगी थी मुहर
किरोड़ी लाल मीणा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा और कहा गहलोत सरकार ने ही इस प्रस्ताव को मंजूर किया था, लेकिन इसके लिए किसानों से सहमति नहीं ली गई थी और आज वह खुद किसानों को उकसाने में लगे हुए हैं। मंत्री ने आगे कहा कि 2022 में एमओयू साइन हुआ था, जिसमें यह तय हुआ कि 500 करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट से एशिया की सबसे बड़ी इथेनॉल फैक्ट्री लगाई जाएगी। इससे राजस्थान के हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। लेकिन विपक्ष के उकसावे में आकर किसान इसका फायदा नहीं समझ पा रहे हैं।
मुझ पर अभी भी 138 केस दर्ज
किसानों को लग रहा है की फैक्ट्री से निकलने वाला गंदा पानी और केमिकल उसके फसल को खराब कर देगा जिससे की जमीन बंजर हो जाएगी। किरोड़ी लाल ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि फैक्ट्री में तोड़फोड़ मचाने वाले लोगों पर तो अभी सिर्फ एक-एक FIR दर्ज हुई है, मेरे ऊपर अभी भी 138 मामले दर्ज हैं। किरोड़ी लाल मीणा ने आगे कहा कि इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अलावा सचिन पायलट जैसे नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई। लेकिन यह सोचने वाली बातें की यह प्रोजेक्ट तो खुद कांग्रेस सरकार की है।








