MCD News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने MCD हाउस में पार्टी की महिला पार्षदों के लिए "भेड़-बकरी" जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए BJP मेयर राजा इकबाल सिंह के खिलाफ ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को सिविक सेंटर में मेयर के ऑफिस के बाहर हुए इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व MCD में विपक्ष के नेता अंकुश नारंग ने किया, जिसमें AAP पार्षदों ने BJP और मेयर के खिलाफ नारे लगाए।
महिला पार्षदों को "भेड़-बकरी" कहकर किाा अपमान
AAP पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन में कई भेड़ें भी लाईं, यह सुझाव देते हुए कि BJP को उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर लेना चाहिए। AAP के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि BJP मेयर राजा इकबाल सिंह ने महिला पार्षदों को "भेड़-बकरी" कहकर पूरे देश की महिलाओं का अपमान किया है। AAP ज़ोरदार मांग करती है कि महिलाओं का अपमान करने के लिए BJP अपने मेयर को बर्खास्त करें।
मेयर को तुरंत देना चाहिए इस्तीफा
अंकुश नारंग ने कहा कि महिलाओं का अपमान करने के लिए मेयर राजा इकबाल सिंह को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने हाउस मीटिंग के दौरान महिला पार्षदों के लिए "भेड़-बकरी" जैसे आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। यह सिर्फ भाषा की मर्यादा तोड़ने का मामला नहीं है, बल्कि महिलाओं के सम्मान का मामला है।
BJP की महिला विरोधी मानसिकता देश भर में बार-बार सामने आई है। आम आदमी पार्टी देश की हर बेटी और महिला के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए मज़बूती से खड़ी है, और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक ऐसे BJP नेताओं के खिलाफ जवाबदेही तय नहीं हो जाती और न्याय नहीं मिल जाता।
अंकुश नारंग ने आगे कहा कि शुक्रवार को हाउस के अंदर मेयर ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया, वह उनके पद की गरिमा के खिलाफ था। उन्होंने महिला पार्षदों को "भेड़-बकरी" कहा। मेयर ने माफी भी मांगी थी। बाद में, मेयर कह रहे हैं कि उन्होंने कुछ नहीं कहा। अगर उन्होंने कुछ नहीं कहा, तो वह माफी क्यों मांग रहे थे? "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" की बात करने वाली BJP को शर्म आनी चाहिए कि उनका मेयर महिलाओं को "भेड़-बकरी" कह रहा है। ऐसे मेयर को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।
अंकुश नारंग ने कहा कि जो व्यक्ति महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता, उसे ऐसे पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। ये वही महिलाएं हैं जिन्होंने दिल्ली विधानसभा में BJP को 70 में से 48 सीटें दीं, केंद्र में तीन बार सरकार बनाने में मदद की, और दिल्ली से सभी सात सांसदों की जीत सुनिश्चित की।
महिलाओं को भेड़-बकरी कहना एक शर्म की बात है
यह शर्म की बात है कि मेयर राजा इकबाल सिंह इन्हीं महिलाओं को "भेड़-बकरी" कह रहे हैं। BJP को उन्हें तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। इस बीच, MCD के सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि बीजेपी की मानसिकता ऐसी हो गई है कि वे दिल्ली और देश की महिलाओं को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
शुक्रवार को सदन में भी यही हुआ जब मेयर राजा इकबाल सिंह ने महिला पार्षदों को "भेड़-बकरी" कहा। अगर बीजेपी को फर्क नहीं दिखता, तो उन्हें इन "भेड़-बकरियों" को अपनी पार्टी में शामिल करना चाहिए, उन्हें चुनाव लड़वाना चाहिए और पार्षद बनाना चाहिए। बीजेपी की अक्ल को क्या हो गया है? उन्हें 'सद्बुद्धि यज्ञ' करना चाहिए। बीजेपी लगातार महिलाओं का अपमान कर रही है। जहां भी बड़ी घटनाएं होती हैं, वहां हमेशा किसी न किसी बीजेपी नेता का नाम शामिल होता है।
दिल्ली की महिलाएं अपने सम्मान के लिए उतरेंगी सड़कों पर
प्रवीण कुमार ने आगे कहा कि शुक्रवार को विधानसभा में एक बीजेपी विधायक ने विपक्ष की नेता आतिशी को "डांसर" कहा। यह बहुत शर्मनाक है कि दिल्ली में बीजेपी नेता इस तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेयर राजा इकबाल सिंह को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।
अगर उन्हें बर्खास्त नहीं किया गया, तो आम आदमी पार्टी का विरोध और तेज होगा और ज्यादा जोर-शोर से किया जाएगा। दिल्ली की महिलाएं अपने सम्मान के लिए सड़कों पर उतरेंगी, और आम आदमी पार्टी उनके सम्मान के लिए पूरी ताकत से लड़ेगी।










