Rajasthan Political News: उदयपुर की गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी से जुड़े कुछ सरपंचों और ग्रामीणों ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसमें गोगुंदा और सायरा पंचायत समिति से आने वाले इन सभी का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी का दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया।भाजपा की चौपाल ग्राम रथ योजना के तहत प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ गोगुंदा पहुंचे। रावलिया कला स्थित ऋषि राय धाम में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और जेसीबी से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।
भाजपा देहात अध्यक्ष पुष्कर तेली ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई कांग्रेस समर्थित सरपंचों एवं ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें सायरा सरपंच संघ अध्यक्ष वालाराम गमेती, सायरा सरपंच सुरमा राम गरासिया, करदा सरपंच टमु बाई शामिल है।इसके अलावा सिंघाड़ा के फूलाराम, सेमड़ के वनाराम तथा सामल के प्रकाश गमेती सहित सायरा और गोगुंदा क्षेत्र के करीब 3 दर्जन लोगों ने भाजपा का दामन थामा। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सभी को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर सांसद डा. मन्नालाल रावत, गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा, पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर तथा प्रदेश मंत्री मोतीलाल मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस दौरान लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत चेक भी बांटे गए। कार्यक्रम में जैन समाज के लोगों ने नानालाल राठौड़ के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। उदयपुर प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चंद्रगुप्त सिंह चौहान से मिलने उनके गणेश घाटी स्थित निवास घर गए। उनके स्वास्थ्य को लेकर कुशलक्षेम पूछी। उनके साथ उदयपुर शहर और देहात भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद थे।