Politics News: अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका लगा है। क्योंकि राघव चड्ढा ने 6 अन्य एमपी के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और सभी ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। बता दे कि लंबे समय से यह खबर चल रही थी कि राघव चड्ढा बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं, इसीलिए वह इस तरीके की राजनीति कर रहे हैं। आखिरकार आज वह दिन है जब आम आदमी पार्टी को सबसे बड़ा झटका लगा है।
इन सांसदों ने दिया पार्टी से इस्तीफा
सात सांसदों ने एकसाथ आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया और सभी ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। इन 7 नेताओं में जो बड़े नाम है, उनमें राघव चड्ढा, संदीप पाठक, हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल के अलावा तीन और सांसदों ने इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर लिया है। बता दे कि इस्तीफा देते हुए राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी के 10 सांसदों में से दो तिहाई यानी 7 सांसदों ने इस्तीफा देकर खुद को बीजेपी में विलय करने का फैसला किया है।
राघव ने बताया क्यों छोड़ा AAP
राघव ने आगे कहा यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि मुझे लग रहा था कि मैं सही आदमी गलत पार्टी में आ चुका हूं। आम आदमी पार्टी अब वह पार्टी नहीं रही जो जनता के लिए और देश के लिए लड़ रही है। अब आम आदमी पार्टी सिर्फ अपना स्वार्थ चाहने वाली पार्टी बन चुकी है। इसलिए मैंने यह फैसला किया है। राघव चड्ढा ने आगे कहा कि आप लोग हमसे सालों से पूछते थे की आम आदमी पार्टी पर आपकी क्यों है, क्योंकि मुझे सही मौका नहीं मिला था जवाब देने का।
AAP ने कहा BJP ने फिर किया ऑपरेशन लोटस
आज मैं बोल रहा हूं कि आम आदमी पार्टी अब अपने स्वार्थ की पार्टी बन गई है और इसीलिए मैं आम आदमी पार्टी से दूरी बना ली और अब जनता की ओर आ रहा हूं। बताते चले कि आप को यह झटका तब लगा है जब पंजाब में चुनाव सिर पर है और इसका बड़ा खामियाजा आम आदमी पार्टी को पंजाब चुनाव में देखने को मिल सकता है। हालांकि आप नेताओं ने इसे ऑपरेशन लोटस का नाम दिया, जो बीजेपी के द्वारा पंजाब की सरकार और जनता के साथ धोखा करते हुए चलाया गया।










