Skin Care Tips: स्किन को अच्छा रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपना चेहरा धोएं। फेस वॉश करने से चेहरे की सारी गंदगी हट जाती है। चेहरा धोने से गंदगी हटती है, साथ ही डेड स्किन भी साफ होती है। जिसके बाद ही स्किन केयर प्रोडक्ट्स सही तरीके से काम कर पाते हैं। वहीं बहुत लोग चेहरा धोने में गलतियां करते हैं जिसके चलते उनकी स्किन खराब होने का डर रहता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में चेहरा धोने का सही तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं फेस वॉश करने का सही तरीका।
कुछ लोग चेहरा धोते वक्त सीधा फेस वॉश लगाना, ज्यादा मात्रा में फेस वॉश लेना, कम पानी से चेहरा धोना और तौलिए से रगड़ रगड़ के चेहरा पोछना जैसी गलतियां करते हैं। जिससे उनकी स्किन को नुकसान पहुंचता है।
यह भी पढ़ें- Healthy Lifestyle: क्या आप भी सुबह अलार्म बंद करके फिर से सो जाते हैं, जल्दी उठने के लिए अपनाएं ये टिप्स
इस तरीके से धोएं चेहरा
- एक्सपर्ट का कहना है कि चेहरा धोते समय कभी भी स्किन पर डायरेक्ट फेस वॉश नहीं लगाना चाहिए। पहले चेहरे पर पानी डालें फिर उसके बाद फेस वॉश का यूज करें।
- हथेली पर फेस वॉश लें और फिर चेहरे पर लगाएं और मलकर चेहरा धोएं। फेस वॉश सही मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। अधिक फेस वॉश भी चेहरे के लिए नुकसानदायक होता है।
- फेस वॉश लगाते ही चेहरा पानी से नहीं धोना है बल्कि 30-40 सेकंड फेस वॉश चेहरे पर मलने के बाद चेहरा पानी से धोएं।
- अच्छे तरीके से चेहरा धो लें। ध्यान रखें कि चेहरे पर फेस वॉश न लगा रह जाए।
- फेस वॉश करने के बाद चेहरा तौलिए से रगड़ रगड़ के साफ न करें। हल्के हाथ से थपथपाते हुए चेहरा साफ करें। चेहरे पर हल्का पानी रहने दें और उसे हवा से सूखने दें।
अगर आप सही तरीके से चेहरा धोते हैं तो सारी गंदगी हट जाती है और स्किन सही तरीके से स्किन केयर प्रोडक्ट सोख पाती है जिससे स्किन बेहतर होती है।