rajasthanone Logo
Vegetable Gardening Tips: चने का साग खाने में काफी टेस्टी होता है। यह सर्दियों के मौसम में खाया जाता है। इसे आप घर पर भी आसानी से उगा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे उगाने का तरीका।

Vegetable Gardening Tips: सर्दियों के आते ही खाने में बदलाव शुरू हो जाता है। सर्दियों के मौसम में सरसों के साथ से लेकर मेथी, पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां बाजार में खूब आती हैं, जिसमें से एक है चने का साग। जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसके साथ ही इसमें कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आप चने के साग को घर पर भी उगा सकते हैं। इसे आप सर्दियों में एंजॉय कर सकते हैं। आपको बता दें कि चने के साग को ग्रो होने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है। ऐसे में अगर आप चने का साग बनाना चाहते हैं तो आप इसे घर पर ही उगा कर सर्दियों में एंजॉय कर सकते हैं। आज हम आपको चने का साग उगाने का तरीका बताएंगे। तो चलिए जानते हैं घर पर चने का साग उगाने का बेहतरीन तरीका।

 इन बातों का रखें ख्याल
आपको मार्केट में चने की कई वैरायटी मिल जाएंगी, जैसे की देसी चना, काबुली चना या छोटा चना। ऐसे में आप अच्छी क्वालिटी का बीज लें। अगर आप इसे जमीन में भी उगा सकते हैं या फिर अगर आप गमले में चना उगना चाहते हैं तो आप गमले में भी चना उगा सकते हैं। इसके लिए आपको लंबे-चौड़े वाले कंटेनर लेने हैं। इसके लिए आपको उपजाऊ मिट्टी लेनी है। अगर मिट्टी उपजाऊ है तो आप 1 हिस्सा खाद का डालें। अगर मिट्टी मीडियम उपजाऊ है तो उसमें दो हिस्सा खाद का डालें। इसके साथ ही ध्यान रखें की गमले से पानी निकालने की सही जगह होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Winter Skin Care: सर्दियों में ऐसे रखें चेहरे का ख्याल और त्वचा को बनाएं चमकदार

बीजों को कम से कम 9 सेंटीमीटर की दूरी पर लगाएं

आपको बता दें कि चने के बीजों को कम से कम 9 सेंटीमीटर की दूरी पर लगाना चाहिए क्योंकि यह पौधा झाड़ियां की तरह बढ़ता है। इसे बढ़ाने के लिए जगह की जरूरत होती है। वहीं अगर चने का बीज 3 से 5 दिन में अंकुरित हो जाता है आप पौधे कम से कम 20-25 दिन में काट सकते हैं। ऐसे में आप ऊपरी हिस्से की पत्तियों को ही तोड़ें। बाद बचे हुए पौधे दोबारा से ग्रो होने लगते हैं। 

5379487