rajasthanone Logo
Rajasthani Recipe: आज हम आपके साथ मक्की का ढोकला बनाने की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है।

Rajasthani Recipe: राजस्थानी भोजन के ज्यादातर लोग दीवाने होते हैं। वही यहां आपको एक से बढ़कर एक राजस्थानी रेसिपीज मिल जाएंगी, जिसमें से एक है मक्की का ढोकला। यह राजस्थान का ट्रेडिशनल और काफी फेमस डिश है। इसे अक्सर सर्दियों में बनाया जाता है। यह रेसिपी मारवाड़ और मेवाड़ दोनों जगह बनाकर खाई जाती है। ऐसे में आज हम आपको मक्की का ढोकला बनाने की रेसिपी बताएंगे। जिसकी मदद से आप इसे खुद घर पर आसानी से बना सकते हैं। यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं मक्की का ढोकला बनाने की रेसिपी।

सामग्री

मक्की का आटा - 2 कप
कटी हुई मेथी - 1 कप 
धनिया - आधा कप 
दही - आधा कप
जीरा- 1/2चम्मच
अजवाइन - 1/2चम्मच 
नमक - स्वादानुसार
 हींग - 1/4 चम्मच

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मक्की का आटा लें। फिर आप मेथी और धनिया को काट लें।

- अब आप आटे में दही, जीरा, अजवाइन, हींग, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, बेकिंग सोडा, कटी हुई मेथी, धनिया डालकर पानी की मदद से आटा गूथ लें।

- इसे आप 10 मिनट के लिए ढक कर रखें।

- फिर आप स्टीमर में पानी गर्म करें।

यह भी पढ़ें-  Rajasthani Recipe: राजस्थान की पारंपरिक रेसिपी, ऐसे बनाएं चूरी मसाला पराठा

- अब आप हाथों में तेल लगाकर आटे से ढोकला बनाएं। ढोकले को आप वड़े की तरह बनाएं। एक-एक करके आप सभी ढोकले बना लें।

- फिर आप इडली स्टैंड में ढोकला रखकर 20 मिनट के लिए स्टीम कर लें। आपका ढोकला बनकर तैयार है। इसे आप दाल के साथ सर्व कर सकते हैं।

5379487