rajasthanone Logo
Women Health: आज हम आपके साथ महिलाओं की कमजोरी दूर करने के लिए बहुत ही असरदार नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं।

Women Health: अक्सर महिलाएं दिन भर काम करने के बाद बहुत ज्यादा थका थका महसूस करती हैं। इसके पीछे कारण पोषक तत्वों की कमी, नींद पूरी न होना, या ज्यादा टेंशन लेना भी हो सकता है। वहीं अगर इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह आगे चल कर चिंता का विषय भी बन सकता है। वहीं कुछ महिलाएं ऐसे में दवाईयों का सहारा लेने लगती हैं जोकि उनके लिए हानिकारक भी हो सकता है। आज हम आपको घर पर ही कमजोरी दूर करने के इलाज के बारे में बताएंगे। जिसे अपनाकर आप इस परेशानी से बच सकती हैं। तो आइए जानते हैं।
पानी 
कई बार शरीर में पानी की कमी से भी कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
खजूर में कई पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। खजूर खाने से खून की कमी दूर होती है। इसके लिए आप रोजाना रात को सोने से पहले 2-3 खजूर एक गिलास दूध के साथ जरूर खाएं।
पालक
कई बार आयरन की कमी होने से भी कमजोरी होने लगती है। ऐसे में हरी सब्जियों का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है। पालक में आयरन मौजूद होता है, जोकि आपके शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में मदद करता है। पालक का आप चीला या सब्जी बनाकर खा सकती है। इसके सेवन से आपकी कमजोरी भी कम होगी।
केला
फल तो कोई भी हो वो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। वहीं केला एनर्जी बूस्ट करने में मदद करता है। केले का आप शेक बना कर पी सकती हैं। रोजाना केले के सेवन से आपके शरीर की कमजोरी दूर जाएगी।

यह भी पढ़ें- Healthy Foods For Eyes: कम उम्र में लग रहा चश्मा? आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
ड्राई फ्रूट्स
अखरोट, मखाने और बादाम शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इन्हें आप स्नैक्स में भी खा सकते हैं। इनके सेवन से शरीर काफी एनर्जेटिक रहता है। वहीं आप ड्राइफ्रूट्स का पाउडर बनाकर शेक में डालकर भी सकती हैं।

5379487