rajasthanone Logo
Pomegranates Benefits: आज आपको जानकर हैरानी होगी कि अनार में आयरन नहीं होता है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि अनार में फिर कौन से तत्व पाए जाते हैं, तो आइए जानते हैं।

Anar Nutrition Facts: अक्सर आपने भी बड़े - बूढ़ों से सुना होगा कि खून बढ़ाने के लिए अनार खाना चाहिए। यह शरीर में खून बढ़ाने में काफी मददगार होता है। वहीं आज आपको जानकर हैरानी होगी कि अनार में आयरन नहीं होता है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि अनार में फिर कौन से तत्व पाए जाते हैं, तो आइए जानते हैं।

अनार में आयरन नहीं, होते हैं एंटीऑक्सीडेंट
आपको बता दें कि एक्सपर्ट का कहना है कि अनार शरीर के लिए अच्छा होता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में  मदद करता है। अगर आप आयरन की कमी पूरी करने के लिए इसे खाते हैं तो वो आपको इसमें नहीं मिलेगा। कई बार अनार के रंग की वजह से भी लोगों को लगता है कि इसे खाएंगे तो खून बढ़ेगा, जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

सीजनल फल खाना होता है बेस्ट
ICMR की गाइडलाइन के मुताबिक, इंसान के लिए सीजनल फल बेस्ट होते हैं। एक हेल्दी डाइट में 2 सीजनल फल होना आवश्यक है। इसे आप सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। अगर आप अपने शरीर को हेल्दी और बीमारियों से मुक्त रखना चाहते हैं तो सीजनल फल और सीजनल सब्जियों का खाना जरूरी है।

आयरन की कमी पूरी करने के लिए आप इन चीजों का कर सकते हैं सेवन
हरी सब्जियां- पालक, सरसों का साग, मेथी, चौलाई
ड्राई फ्रूट्स- खजूर, किशमिश, आलू बुखारा

यह भी पढ़ें- Jamun Seeds Benefits: जामुन की गुठली का पाउडर हेल्थ के लिए वरदान, कई परेशानियों से दिलाता है निजात

दालें- राजमा, मसूर दाल, चना दाल
मांस- चिकन, मछली, बीफ और लीवर
साथ ही आप अंडे, कद्दू के बीज , सूरजमुखी के बीज,  तिल के बीज का भी सेवन कर सकते हैं। वहीं आप चाय या कॉफी का सेवन कम करें।

5379487