Khatu Shyam Ji Temple: राजस्थान के सबसे प्रतिष्ठित स्थलों में से एक खाटू श्याम जी का मंदिर अब एक बड़े बदलाव से गुजरने वाला है। दरअसल स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत राज्य सरकार इस मंदिर नगरी को आधुनिक और सांस्कृतिक रूप से विकसित करने की तैयारी कर रही है। यह योजना पर्यटन विभाग और राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम द्वारा शुरू की जा रही है और इसका बजट लगभग 88 करोड़ तय किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस तक काम शुरू हो जाएगा
आपको बता दे कि इस परियोजना के लिए निविदा को अंतिम रूप दे दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य को 15 अगस्त तक शुरू कर दिया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इसकी लक्षित समाप्ति की तिथि अगले साल जुलाई तक रखी गई है। लोक निर्माण विभाग के डंपिंग यार्ड और पार्किंग क्षेत्र में 27.42 हेक्टेयर की जमीन विकास के लिए चिन्हित कर दी गई है।
नए कॉरिडोर में क्या शामिल होगा
विकास के बाद खाटू श्याम जी कॉरिडोर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों दोनों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। दरअसल यहां पर लगभग 12 करोड़ की लागत से एक डिजिटल संग्रहालय बनाया जाएगा जो खाटू श्याम जी की विरासत और पुराने कथाओं को प्रदर्शित करेगा। इसके अलावा यहां पर श्याम बाबा की दिव्या कथाओं को सुनने के लिए एक विशाल कथा वाचन क्षेत्र का निर्माण भी होगा। जिसके लिए 17.55 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि यहां पर 8.21 करोड़ रुपए की लागत के साथ एक एमफीथियेटर स्थापित किया जाएगा, जो प्रकाश और ध्वनि शो ऑर्गेनाइज करेगा। इसी के साथ यहां पर भू निर्माण के लिए ढाई करोड रुपए भी खर्च किए जाएंगे।
आवश्यक सुविधाएं और बुनियादी ढांचा
राम और सुविधा में सुधार के लिए आंतरिक स्थल की चार दिवारी और रास्ते लगभग 99 लाख की लागत से बनाए जाएंगे। इसके अलावा राम और छाया प्रदान करने के लिए 48 लाख की लागते से आश्रयों का निर्माण किया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि यहां पर एक फूड कोर्ट का भी निर्माण होगा, जिसकी लागत 1.99 करोड़ रुपए होगी और साथ यह कैफेटेरिया भी बनेगा, जिस पर लगभग 46 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
नेविगेशन और साइनेज
आगंतुकों के अनुभव को और भी ज्यादा सुगम बनाने के लिए यहां पर 44 पारंपरिक और डिजिटल साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इनमें से चार डिजिटल होंगे जिनकी मदद से तीर्थ यात्रियों को वास्तविक समय की जानकारी मिलेगी।
इसे भी पढ़े:- Sawan Somwar Puja 2025: सावन में प्राप्त करें महादेव की कृपा, जानें पूरे महीने क्या करें और क्या न करें