Flaxseed Side Effects: आजकल सेहत को लेकर काफी चीजें वायरल होती रहती हैं। जिसमें अलसी के बीज और चिया सीड्स काफी ट्रेंडी हैं। अलसी को सेहत के लिए काफी फायदेमंद बताया जाता है। कुछ लोग इसके लड्डू बनाकर खाते हैं तो कुछ भून कर इसका सेवन करते हैं। वहीं लोग इस बात से अनजान होते हैं कि कुछ लोगों के लिए अलसी के बीज का सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। कई बार अलसी के बीज से होने वाली समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है। ऐसे में अलसी के बीज का सेवन सोच समझ कर करना चाहिए। आज हम आपको इस लेख में अलसी के नुकसान बताएंगे। तो आइए जानते हैं।
असली के बीज के नुकसान
पेट से जुड़ी हो सकती है परेशानी
अलसी के बीज में हाई फाइबर मौजूद होता है। जिसका अगर ज्यादा सेवन किया जाए तो गैस, लूज मोशन, ब्लोटिंग जैसी परेशानी होने लगती है। ऐसे में पेट के मरीज को अलसी का सोच समझ कर सेवन करना चाहिए।
हो सकती है एलर्जी
अलसी के सेवन से स्किन पर खुजली, सांस लेने में दिक्कत, सूजन जैसी समस्या भी हो सकती है। ऐसी समस्या दिखने पर आपको अलसी के सेवन से परहेज करना चाहिए।
खून के थक्के जमने की प्रक्रिया हो सकती है धीमी
अलसी में ओमेगा - 3 फैटी एसिड्स मौजूद होते हैं जो खून के थक्के जमने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है।
यह भी पढ़ें- Healthy Habits: खाना खाने के तुरंत बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए? क्या है इसके पीछे का कारण
प्रेग्नेंट महिला सेवन करने से करें परहेज
प्रेग्नेंट महिला को अलसी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। अलसी खाने से हार्मोन में बदलाव हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेकर ही अलसी का सेवन करें।