rajasthanone Logo
Good Healthy Tips: अपनी सेहत को स्वस्थ बनाने के लिए अपने जीवन में इन 5 प्राक़तिक टिप्स को अपनाएं, जिससे की आपके शरीर की सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी

Good Healthy Tips:  आज के समय सभी लोग अपनी सेहत को लेकर चिंता में तो रहते हैं, जिसकी वजह से अपने शरीर को मजबूत करने के लिए कई तरह के विटामिन ले रहे हैं। आज-कल के सेहत के साथ भी समझौता कर लेते हैं, जहां एक तरफ उनको जिन चीजों को खाकर विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम लेना चाहिए।

उसके बदले वो डॉक्टर के पास जाकर  विटामिन की दवाइयां लेकर आ रहे हैं, जिसका इलाज उनको अपने घर में ही प्राकृतिक तरीके से प्राप्त हो सकता है। लेकिन इस बारे में पूरी जानकारी नहीं होने की वजह से लोगों इनका उपयोग नहीं कर पाते, तो आइए 5 ऐसी टिप्स के बारे में जानेंगे जो आपकी स्वास्थ्य को मजबूत बना देंगी।

तांबे के बर्तन में पानी पीएं

सबसे पहले आप रात को एक तांबे के बर्तन में पानी भरकर रख दें, इसके बाद सुबह उठते ही उस पानी को पीएं। इससे हमारे शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है और गैस, कब्ज और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है, इसके साथ ही दिन भर तांबे की बोतल या किसी तांबे के बर्तन से अगर आप पानी पीते हैं तो आपके शरीर में होने वाली कमजोरी दूर होगी और आप दिनभर ऊर्जावान महसूस कर पाएंगे।

जीवित भोजन खाएं

जीवित भोजन का अर्थ किसी जीव की हत्या कर खाना नहीं है, बल्कि इसका अर्थ यह है कि अंकुरित भोजन खाना है। क्योंकि आज के समय में लोग बाहर से खाते हैं जिसका पता नहीं उसमें किन चीजों का इस्तेमाल किया गया है। पिज्जा, बर्गर जैसी चीजें हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं थीं, ये सभी बाहर के देशों से भारत में लाए गए थे।

हमारे देश में तो हमेशा से ही जीवित भोजन खाते थे, लेकिन आधुनिकता की होड़ में लोग संस्कृति के साथ अपना स्वास्थ्य भी खोते चले गए। इसलिए सेहत को फिर से हेल्दी बनाने के लिए अंकुरित भोजन खाना चाहिए।

पैरों और नाभि पर लगाएं 

जब आप सोने जा रहे हों तो आपको चाहिए कि आप सोने से पहले पैरों की तेल से अच्छे से मसाज करें और नाभि में भी तेल डालें जिससे आपके शरीर में थकान उतर जाती है। 

रोज करें व्यायाम 

व्यायाम  सेहद का सबसे बड़ा मूलमंत्र है, इसलिए सुबह उठते ही व्यायाम करें। इस व्यायाम से  आपका शरीर स्वस्थ बना रहेगा, क्योंकि आज दुनिया में  आधे से ज्यादा लोगों का इम्यूनिटी कमजोर होती जा रही है। इसलिए आज सभी को अपने जीवन की लिस्ट में व्यायाम  को शामिल करें। 

सोने से पहले नहाएं

सोने से पहले नहाने से दिनभर की थकान पूरी खत्म हो जाती है, जिससे नींद अच्छी आती है और चिपचिपाहट भी महसूस नहीं होती है।

इसे भी पढ़े:- Health Tips: क्या आपके शरीर में दिख रहे हैं ये संकेत, तो हो जाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान

5379487