Rajasthani Food: अगर आप भी राजस्थान की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो राजस्थान में इन व्यंजनों का स्वाद लेना न भूलें। क्योंकि ये स्वाद आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे। अगर आप भी जायके चटकारेदार व्यंजनों के शौकीन हैं, तो आपको एक बार अवश्य इन व्यंजनों का स्वाद लेना चाहिए।
केर सांगरी का स्वाद
राजस्थान की यात्रा करने आ रहे हैं, तो केर सांगरी का स्वाद अवश्य लें। आपको बता दें कि केर सांगरी केवल राजस्थान में मिलती है, जो राजस्थान की विरासत है। इस सब्जी का स्वाद आपको इसे बार-बार खाने पर मजबूर कर देगा। क्योंकि केर सांगरी की सब्जी खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होती है, जिसे बाजरे की रोटी और नमकीन छाछ के साथ खाया जाता है। जिसके बाद इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है।
राजस्थानियों की पसंद राबड़ी
राजस्थान में जा रहे हैं और राजस्थानियों की राबड़ी का स्वाद नहीं लिया, तो यात्रा अधूरी है। राबड़ी को राजस्थान के लोगों की धरोहर माना जाता है, जिसे उनके द्वारा आज भी संभाले हुए है। राबड़ी का स्वाद ऐसा है कि एक बार इसे जो खा ले, वो इसका स्वाद कभी नहीं भूल पाता है। राबड़ी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है, इसे राजस्थानियों के गर्मियों के समय खाया जाता है।
हल्दी का साग
आपने कई तरह के साग खाए होंगे, लेकिन क्या कभी हल्दी का साग खाया है? आप सोच रहे होंगे कि हल्दी को सब्जी में डाला जाता है, उसकी सब्जी कैसे बन सकती है। लेकिन राजस्थान की पारंपरिक सब्जी के रूप में हल्दी की सब्जी को जाना जाता है। जिसका स्वाद आपको किसी अलग दुनिया में ले जाएगा। यदि आपने राजस्थान में आकर हल्दी का साग नहीं खाया, तो आप राजस्थान के एक स्वादिष्ट पहलू से वंचित रह जाएंगे।
इसे भी पढ़े:- Ker Sangri Kofte: क्या आपने कभी खाएं हैं केर सांगरी के कोफ्ते? सिक्रेट सॉस से बनाई जा रही जोधपुरी डिश खूब भा रही लोगों को