rajasthanone Logo
Rajasthan Jau Ki Rabdi: गर्मियों में सेहत और ताजगी के लिए जौ की राबड़ी एक बेहतरीन विकल्प है, इसे घर पर बनाकर स्वाद का आनंद लें।

Rajasthan Jau Ki Rabdi: राबड़ी के बारे में राजस्थानी लोग अच्छे से वाकिफ होंगे, क्योंकि राबड़ी राजस्थान की खास रेसिपी है। राजस्थान में अगर आप यात्रा करने आ रहे हैं, राबड़ी का स्वाद लेना न भूलें। क्योंकि यह एक ऐसी चीज है, जिसे सभी लोग बड़े ही मजे लेकर खाते हैं। हालांकि शहरों में शायद इसका स्वाद और खाने वाले लोगों में कमी आई है, लेकिन गांवों में आज भी लोग उसी स्वाद और अंदाज से राबड़ी को खाते हैं।

जौ की राबड़ी की सामग्री

जौ का कम बारीक पीसा आटा - 2 कप

छाछ - 4 कप

गेहूं का आटा -1 कप

कैसे बनाए राबड़ी

राजस्थान में गांवों की महिलाओं द्वारा राबड़ी बनाने के लिए पहले वाला पारंपरिक तरीके का इस्तेमाल किया जाता है। जो स्वास्थ्य के साथ स्वाद में लजीज है, इसे बनाने के लिए जौ की आवश्यकता पड़ती है। जिसमें जौ को साफ करके पिसवाना पड़ता है, लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जौ का आटा नहीं बल्कि दानों के रूप में पिसवाए।

राबड़ी को बनाने के लिए जौ का आटा लें, फिर जौ के साथ छाछ और गेहूं के आटे को मिक्स करें। इसके बाद एक बर्तन में इस घोल को गैस पर रखकर कम आंच पर पकाएं। इसे पकाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इसे लगातार हिलाते रहना है, जब तक इसमें उबाल न आ जाए।

ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप इसे लगातार नहीं चलाते हैं तो इसमें छोटी छोटी गांठें पड़ने लग जाती हैं। इसके साथ ही इसमें छाछ होने की वजह से फट भी जाती है और इसका स्वाद बिगड़ जाता है। जब ये अच्छे से पक जाएं तो गैस को बंद कर ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद इसे दूध के साथ या छाछ के साथ सर्व कर सकते हैं, जिसका स्वाद बेहतरीन होगा।

इसे भी पढ़े:- Swarn Bhasma Bharat Mithaai: राजस्थान के जयपुर में बनती है देश की सबसे महंगी मिठाई, कीमत जान कर खुल जाएंगी आपकी आंखें

5379487