Constipation Home Remedies: आजकल गलत खान पान और खराब लाइफस्टाइल के चलते लोग सबसे ज्यादा कब्ज या पेट न साफ होने के कारण परेशान रहते हैं। यह बहुत ही आम समस्या बन गई है। हर दूसरा व्यक्ति इसके कारण परेशान है। पेट न साफ होने से कई बीमारियां होने का डर रहता है। ऐसे में पेट फूलना, बदहजमी, एसिडिटी जैसी परेशानी भी होने लगती है। ऐसे में फिर दवाई का सहारा लेते हैं। आपको बता दें कि ऐसे कई घरेलू उपाय भी हैं जिसकी मदद से आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। आज हम आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने का बेहतरीन नुस्खा बताएंगे। जिसे अपनाकर आप अगली सुबह ही फ्रेश हो सकते हैं। पेट की सारी गंदगी साफ हो सकती है और आप कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। तो आइए जानते हैं पेट साफ करने का बेहतरीन नुस्खा।
अपनाएं ये उपाय
इसके लिए आप रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुना पानी लें और फिर उसमें 1 चम्मच घी मिला दें। इसे आप धीरे- धीरे करके पिएं। इसे पीने के बाद आप तुरंत न लेटें। इसे आप सुबह भी खाली पेट ले सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रात की पीना ज्यादा बेहतर होता है।
ये बातें ध्यान रखें
- सीमित मात्रा में ही घी लें।
- डायबिटीज और फैटी लिवर के मरीज इसे पीने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
- इसे आप नियमित रूप से पिएं। किसी भी चीज के असर होने के लिए नियमितता जरूरी है।
यह भी पढ़ें- Tooth Infection Home Treatment : दांतो में लगे कीड़ों को जड़ से खत्म करेंगे किचन में मौजूद ये चीजें, बस जान लें कैसे करें इस्तेमाल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देसी घी से आंतों को चिकनाई मिलती है, जो मल को आसानी से बाहर निकालने में मदद करती है। इसके साथ ही यह आंतों के सूजन को कम करके पाचन को बेहतर करती है। इसे पीने से नींद भी अच्छी आती है।