Healthy Eating Tips: ज्यादातर लोग दालों में अरहर की दाल को ज्यादा पसंद करते हैं। अरहर की दाल को चावलों के साथ लोग ज्यादा ही शौक से खाते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन जैसे कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अरहर की दाल का सेवन अगर ज्यादा किया जाए तो यह शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आज आपको हम इस लेख में अरहर की दाल से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर शायद आपको थोड़ी हैरानी भी हो। तो चलिए जानते हैं अरहर की दाल के नुकसान के बारे में।
किडनी के मरीजों को अरहर की दाल से बचना चाहिए
किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों को अरहर की दाल का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। जो कमजोर किडनी वाले लोग इसे सही तरीके से शरीर से बाहर नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में लोगों को नुकसान पहुंचता है।
पथरी के मरीज अरहर की दाल से करें परहेज
पथरी की समस्या को बढ़ाने का काम कर सकती है अरहर की दाल। ऐसे में आपको ज्यादा मात्रा में अरहर की दाल खाने से बचना चाहिए। अरहर की दाल खाने से पथरी की समस्या होने का डर रहता है।
यह भी पढ़ें- Time For More Vitamin D: विटामिन D क्या केवल सुबह के समय आने वाली धूप में ही होता है? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय
यूरिक एसिड के मरीज रहें अरहर की दाल से दूर
यूरिक एसिड के मरीजों को अरहर की दाल से दूर रहना चाहिए क्योंकि इसमें प्यूरीन पाया जाता है, जो शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को बढ़ा सकता है। ऐसे में जोड़ों में दर्द, सूजन, गठिया जैसे परेशानी होने लगती है। इसके लिए आप मूंग या मसूर की दाल का सेवन कर सकते हैं। ये दालें काफी ज्यादा सुरक्षित होती हैं।
पेट के मरीज न करें अरहर दाल का सेवन
पेट की समस्या से जूझ रहे लोगों को अरहर की दाल से बचना चाहिए क्योंकि इसमें प्रोटीन होता है। जिससे गैस और खट्टी डकार जैसे परेशानी होने लगती है। वहीं कब्ज या पाइल्स के मरीजों को अरहर की दाल नहीं खानी चाहिए।










