rajasthanone Logo
Govt. Yojana:  केन्द्र सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों को विशेष तोहफा प्रदान किया गया है। अगर आप सरकारी कर्मचारी है, तो आप अपने माता-पिता के लिए देखभाल के लिए सरकार की ओर से अवकाश प्रदान किया जाएगा।

Govt. Yojana: केन्द्र सरकार की ओर से आम जनता के कल्याण के लिए विशेष योजनाओं की पहल की जा रही है। सरकार का उद्देश्य लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ सामाजिक रूप से भी मजबूत बनाना है।आज देश में हर क्षेत्र में लोगों को आगे बढ़ाए जाने के लिए विशेष पहल की जा रही है, जिसमें आम जनता के साथ सरकारी कर्मचारियों को भी राहत प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही आज सरकार युवाओं और महिलाओं के साथ बच्चों और बुजुर्गो के लिए भी राहत दिए जाने को लेकर विशेष घोषणा कर रही है। 

केन्द्र सरकार की कर्मचारियों के लिए विशेष पहल

केन्द्र सरकार की ओर से सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष पहल की जा रही है। जिसमें सरकारी सेवाओं में लगे लोगों को सरकार की ओर से विशेष अवकाश प्रदान किया जा रहा है। बता दें कि पहले सरकारी कर्मचारी को केवल उनकी जरूरतों के आधार पर छुट्टी दी जाती थी। जिसमें जब कभी उनको कहीं जाना होता या फिर स्वास्थ्य के लिए छुट्टिया लेते थे, लेकिन अब उन सभी सरकारी कर्मचारियों को अपने माता- पिता की देखभाल को लेकर विशेष छुट्टी दी जाएगी। 

जानें केंद्र सरकार कर्मचारियों की छुट्टियां 

कर्मचारी कल्याण मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में बताया कि सेंट्रल सिविल सर्विसेज नियमों में आधार पर केंद्र सरकार की ओर से कर्मचारियों को साल में 30 दिन की छुट्टी दी जाती है। जिसमें 20 दिन हाफ पे लीव और 8 दिन की कैजुअल लीव और 2 दिन की रिस्ट्रिक्टेड होलीडे मिलते हैं। जिनको अब इन छुट्टियों को अपने व्यक्तिगत कारणों के साथ  माता- पिता के देखभाल के कारण देकर भी छुट्टी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़े:- Lado Protsahan Yojana: राजस्थान की 66 हजार बेटियों को सरकार देगी सहायता राशि, जानें कब मिलेगी पहली किस्त?

5379487