rajasthanone Logo
Musk Melon Tips: अक्सर लोग खरबूजे खरीदते वक्त बहुत कन्फयूज रहते हैं। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि खरबूजा खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान रखें, ताकि आप खरबूजे चुनने में गलती न करें। इसके साथ ही हम आपको इसे स्टोर करने का सही तरीका भी बताएंगे।

Musk Melon Tips: गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। वहीं इस मौसम में फलों का सेवन भी ज्यादा किया जाता है। जिसमें सबसे ज्यादा तरबूज और खरबूजा खाया जाता है। इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। वहीं अक्सर लोग खरबूजे खरीदते वक्त बहुत कन्फयूज रहते हैं। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि खरबूजा खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान रखें, ताकि आप खरबूजे चुनने में गलती न करें। इसके साथ ही हम आपको इसे स्टोर करने का सही तरीका भी बताएंगे।
इन टिप्स का रखें ध्यान
- खरबूजा खरीदने का सबसे सही तरीका है कि आप सबसे पहले उसका निचला हिस्सा देखें। अगर खरबूजे का निचला हिस्सा गहरे रंग का है तो समझिए यह प्राकृतिक रूप से पका हुआ है। वहीं अगर निचला हिस्सा हलके रंग का है तो जान जाइए कि यह अभी कच्चा है। ऐसे में यह मीठा नहीं होगा।
- खरबूजा चुनते वक्त ध्यान रखें कि उसकी बाहरी परत पीली हो और उस पर हरी धारियां हो। अगर बाहरी परत हरी है तो खरबूजा कच्चा है और ऐसे में खरबूजा स्वाद में फीका होगा।
- जब आप खरबूजा खरीदने जाएं तो आप पहले खरबूजे का वजन चेक करें। पका और मीठा खरबूजा बाकी खरबूजों की तुलना में हल्का होगा। भारी खरबूजे में ज्यादा बीज होते हैं, वे कम मीठे होते हैं।
फ्रिज में खरबूजे स्टोर करें या नहीं?
- खरबूजों को फ्रिज में स्टोर करके नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से उनकी फ्रेश नेस भी कम होती है और स्वाद पर भी असर पड़ता है।
- खरबूजे फ्रिज में रखने से यह ज्यादा गल जाते हैं और फिर खाने में भी अच्छे नहीं लगते है।

यह भी पढ़ें- Sattu Sharbat Recipe: गर्मियों में तरोताजा कर देगा सत्तू का शरबत, चुटकियों में ऐसे होगा तैयार

- खरबूजों को आप रूम टेंपरेचर पर रखें।
- अगर आपने खरबूजा काट लिया है और बच गया है तो आप ऐसे में इसे छीलकर काटकर किसी टाइट कंटेनर में रखें। इसके बाद ही इसे फ्रिज में रखें।

5379487