rajasthanone Logo
Rajasthan Paratha Recipe: पहले जमाने में दाल को घर पर ही तैयार किया जाता है। जिसके लिए बाजार से दाल को लाकर छलनी की मदद से छाना जाता था। वहीं छानते वक्त दो छोटी दाल नीचे गिरती थी उसे चूरी कहा जाता था।

Rajasthan Paratha Recipe: राजस्थान के मशहूर खानों में एक नाम चूरी मसाला पराठा का भी आता है। जिसे वहां के लोग बहुत ही शौक से खाते हैं। कहा जाता है कि पहले जमाने में दाल को घर पर ही तैयार किया जाता है। जिसके लिए बाजार से दाल को लाकर छलनी की मदद से छाना जाता था। वहीं छानते वक्त दो छोटी दाल नीचे गिरती थी उसे चूरी कहा जाता था। वहीं आज हम आपको आज के हिसाब से चूरी का पराठा बनाने का तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं मूंग चूरी मसाला पराठा बनाने का तरीका।
सामग्री
हरी मूंग दाल - आधा कप 
गेहूं का आटा -2 कप
धनिया पत्ता -3 बड़े चम्मच
अदरक - 1 इंच
नमक - स्वादानुसार
लाल मिर्च - आधा चम्मच (कुटी हुई)
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
जीरा - आधा चम्मच
हींग -1 पिंच
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
गरम मसाला - चौथाई चम्मच
तेल -2 बड़े चम्मच

यह भी पढ़ें- Moong Vadi Sabji: बिना लहसुन प्याज के बनाना चाहते हैं कुछ स्पेशल तो ट्राई करें मूंगवड़ी की सब्जी, बच्चों को भी आएगी पसंद
विधि
- ग्राइंडर की मदद से आप मूंग की दाल को दरदरा पीस लें। पीसते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि यह मोटी रहे, पाउडर नहीं करना है।
- इसके बाद आप इसे अच्छे से धोकर 1 घंटे के लिए गरम पानी में भिगो कर रख दें।
- तय समय के बाद एक बाउल में गेहूं का आटा, भीगी हुई दाल, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, जीरा, हींग, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और तेल डालकर अच्छे से गूंथ लें। फिर इसे आप आधा घंटे लिए ढक कर रख दें।
- तय समय के बाद इसकी लोई बनाएं और बेलें। फिर इस पर तेल लगाकर आधा फोल्ड करें और फिर से तेल लगाकर एक और फोल्ड कर लें। 
- फिर इसे गर्म तवे पर डालकर घी लगाकर अच्छे से सेक लें। आपका चूरी मसाला पराठा तैयार है। इसे आप चाय या चटनी के साथ खाएं।

5379487