rajasthanone Logo
Achar Banane KI Vidhi: आज हम आपके लिए आम का सूखा अचार बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप खुद घर पर सूखा अचार बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

Achar Banane KI Vidhi: भारतीय घरों में बहुत ही शौक से अचार खाया जाता है। खाने की थाली हो या टिफिन में पैक हुआ लंच, अचार भोजन के स्वाद को बढ़ा देता है। वहीं मसाले और तेल का अचार टिफिन में ले जाने में दिक्कत कर देता है। क्योंकि लंच बॉक्स से तेल निकल कर बाकी चीजों में लग जाता है। ऐसे में आप सूखा अचार ले जा सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान होता है। इसके साथ ही कम तेल और मसालों में बनकर तैयार हो जाता है। आज हम आपके लिए आम का सूखा अचार बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप खुद घर पर सूखा अचार बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
कच्चा आम - 1 किलो
नमक - 2 बड़े चम्मच
हल्दी -1 बड़ा चम्मच
सौंफ - 2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
मेथी के दाने - 1 बड़ा चम्मच
सरसों के दाने - 2 बड़े चम्मच
सरसों का तेल - 1/3 कप
अजवाइन - 1/2 चम्मच
हींग -  1/4 चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कच्चे आमों को पानी में कम से कम 10 घंटे के लिए भिगो कर रख दें।
- इसके बाद इन्हें अच्छे से धोकर बिना छीले काट लें। फिर इन्हें आप 2 दिन के लिए एक बर्तन में ढक कर रख दें, ताकि इससे सारा पानी निकल जाए। हर रोज उन्हें चलाते रहें।
- 2 दिन के बाद आप आम को छान लें और पानी को फ्रिज में रख दें।

यह भी पढ़ें- Atta Laddu Recipe: गर्मिया में बनाकर खाएं आटे के लड्डू, स्वाद और सेहत से भरपूर है ये हेल्दी मिठाई
- इन्हें आप 3-4 घंटे के लिए धूप में फैलाकर सुखा लें।
- अब एक पैन में सौंफ और मेथी दाने को भून लें और बाहर निकाल लें। अब इसमें सरसों के दाने भून लें और बाहर निकाल लें। सभी को दरदरा पीस लें।
- फिर सरसों का तेल गर्म करें और गैस बंद कर दें। इसके बाद इसमें अजवाइन, हींग हल्दी डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद बर्तन में आम लें और फिर इसमें कुटी हुई लाल मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर, आम से निकला हुआ रस, पिसे हुए दरदरे मसाले और गर्म किया हुआ तेल डालकर अच्छे से मिला दें।
- इसे आप 2 दिन के लिए ढक कर रख दें। इसे आप हर रोज चलाते जरूर रहें।
2 दिन के बाद अचार तैयार हो जाएगा। इसमें आप 2 चम्मच सिरका मिलाकर रख लें।  

5379487