rajasthanone Logo
Bajre Ki Roti: आज हम आपको बाजरे की रोटी बनाने का सही तरीका बताएंगे। इसके साथ ही नाश्ते में इसे खाने से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे।

Bajre Ki Roti: बाजरे में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कई पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बाजरे की रोटी नाश्ते में खाने से शरीर सेहतमंद रहता है। आज हम आपको बाजरे की रोटी बनाने का सही तरीका बताएंगे। इसके साथ ही नाश्ते में इसे खाने से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे।

ऐसे बनाएं बाजरे की रोटी
- बाजरे की रोटी बनाने के लिए आपको चाहिए बाजरे का आटा, गर्म पानी और घी।
- बाजरे की रोटी बनाने के लिए आप आप एक तसले में आटा लें और गर्म पानी की मदद से इसे धीरे-धीरे गूंथ लें।
- अब छोटी सी लोई लें और इसे हथेलियों की मदद से दबाएं। फिर हथेलियों की मदद से ही इसे धीरे धीरे बढ़ाएं। ध्यान रहे की रोटी टूटे नहीं। जल्दी जल्दी न करें। जल्दी करने से रोटी टूट सकती है।
- अब इसे तवे पर डालें और दोनों तरफ अच्छे से सेंक लें। 
- रोटी पक जाने के बाद घी जरूर लगाएं।
- बाजरे की रोटी को आप गुड़ या वाइट बटर के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़ें- Ker Sangri: स्वाद में सबको पीछे छोड़ देती है राजस्थान की यह सब्जी, जानिए कैसे हुई थी इसकी उत्पत्ति और बनाने की विधि
जानें बाजरे की रोटी नाश्ते में खाने के फायदे
- बाजरे में ग्लूटेन नहीं होता है। जिस कारण यह शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ग्लूटेन न होने से यह आसानी से पच जाती है।
- बाजरे नें फाइबर मौजूद होता है जिस कारण डाइजेस्टिव सिस्टम भी सही रहता है।
- फाइबर ज्यादा होने के कारण इसे खाने से पेट भरा भरा रहता है। ऐसे में भूख कम लगती है और वजन बढ़ने का डर नहीं रहता है।

5379487