rajasthanone Logo
Jaipur Sarafa Market Rate : पिछले दो दिनों से चांदी के भाव में भी गिरावट हुई है। आज चांदी के भाव में 2000 रुपए की भारी गिरावट हुई है।

Jaipur Sarafa Market Rate : अगस्त के शुरुवात में ही जयपुर के सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इनकीमती धातु में आई गिरावट के कारण निवेशकों और खरीदारों के लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकता है। उन लोगों के लिए मौका फायदेमंद साबित होगा जो शादी विवाह के लिए गहनों की खरीदारी करना चाहते हैं। इस समय सोने और चांदी के दाम अपेक्षाकृत कम है। ऐसे में इन धातुओं में निवेश करना आने वाले समय में बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, जयपुर में आज सोना और चांदी के ताजा भाव क्या हैं….

सोने के दाम में लगातार दूसरी दिन गिरावट

अगस्त महीने की शुरुआत से ही सोने के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज दूसरे दिन भी सोने के दाम में गिरावट दर्ज हुई है। आज शुद्ध सोने के भाव में 400 रुपए की गिरावट हुई है। इसके भाव 100600 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है। जबकि कल यानी की 1 अगस्त को शुभ सोने के भाव में 300 रुपए की गिरावट हुई थी। जेवराती सोने के भाव में आज 300 रुपए की कमी हुई है। आज इसके ताजा भाव 93800 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है। 

चांदी के दाम में हुई भारी गिरावट 

चांदी के दाम लगातार अपने ऊंचाई पर बने हुए हैं। इस सीजन में कभी भी चांदी का दाम कभी भी एक लाख रुपए से नीचे नहीं पहुंचा। पिछले दो दिनों से चांदी के भाव में भी गिरावट हुई है। आज चांदी के भाव में 2000 रुपए की भारी गिरावट हुई है। जिसके बाद इसकी कीमत घटकर 113000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिलेगी। 

यह भी पढ़ें...Jaipur Gold Price Today: सावन में चढ़े सोने के भाव, ग्राहकों की जेब हुई ढीली, जानें आज का ताजा भाव

5379487