rajasthanone Logo
Jaipur Gold And Silver Price : आज चांदी के भाव में 700 रुपए की गिरावट हुई है। अब चांदी का ताजा भाव 116000 रुपए प्रति किलो हो गया है। जानिए सोने का भाव

Jaipur Gold And Silver Price Today: सावन के दौरान बाजारों में जहां त्योहारों की चहल पहल नजर आ रही है। वहीं सोने की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण बाजारों की रौनक कम हो गई है। जयपुर सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है जो की चांदी के भाव में गिरावट हुई है। फिर भी चांदी अपने उच्चतम स्तर पर बनी हुई है। बीते कुछ दिनों से दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी देखी गई है। इसका असर सीधे मध्यमवर्गीय परिवार पर पड़ा है। आम लोगों के लिए जेवर की खरीदारी मुश्किल होते जा रहा है। बाजारों में भी खरीदारी करने वाले ग्राहकों की संख्या में गिरावट हुई है। आइए जानते हैं आज जयपुर सर्राफा बाजार के ताजा भाव...

जयपुर में सोना हुआ महंगा

जयपुर सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है। वही चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। आज शुद्ध सोने के भाव में 400 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। शुद्ध सोने के आज के भाव 101300 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है। जबकि जेवराती सोने की कीमत में 300 रुपए का उछाल है। आज जेवराती सोने का भाव 94400 रुपए प्रति दस ग्राम है। कल इनके दाम में 100 रुपए की मामूली गिरावट हुई थी।

चांदी में गिरावट के बाद भी नहीं थमी रफ्तार 

इस पूरे सीजन में चांदी की कीमत ऊंचाई पर बनी हुई है। कल चांदी की कीमतों में उछाल देखी गई थी। वही आज चांदी के भाव में 700 रुपए की गिरावट हुई है। अब चांदी का ताजा भाव 116000 रुपए प्रति किलो हो गया है। बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहकों की कमी देखी गई है जिससे बाजार की रौनक कम हो गई है।

यह भी पढ़ें...Jaipur Gold And Silver Price: महंगाई ने तोड़ी चमक, जयपुर में गहनों की दुकानों में पसरा सन्नाटा

5379487