rajasthanone Logo
Summer Drinks: आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में जो आपको राजस्थान की तपती गर्मी में राहत प्रदान करेंगी।

Summer Drinks: राजस्थान में गर्मी बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में डिहाइड्रेट होने का खतरा हमेशा बना रहता है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे पेय पदार्थों के बारे में  जो स्वाद में तो स्वादिष्ट है ही लेकिन साथ में आपको तरोताजा भी रखते हैं। साथ‌ ही इन ड्रिंक्स को घर पर बनाना काफी आसान है। तो आईए जानते हैं। 

छाछ

इसे बटर मिल्क के नाम से भी जाना जाता है। चिलचिलाती गर्मी में यह सबसे ज्यादा पिया जाता है। यह पेय पदार्थ हल्का, प्रोबायोटिक और काफी स्वादिष्ट होता है। इसको पीने से पाचन में भी सहायता मिलती है। इसी के साथ यह शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप दही में एक कप ठंडा पानी मिलाएं। इसके बाद इसमें स्वाद अनुसार नमक डालकर भुना हुआ जीरा पाउडर और कटे हुए पुदीने के पत्ते और थोड़ी सी हींग मिला लें। बस इसको ठंडा करके परोस लें। 

आम पन्ना 

यह ड्रिंक कच्चे आम से बनी हुई होती है। इसका स्वाद मीठा, तीखा और थोड़ा मसालेदार होता है। इस ड्रिंक में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में रहते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दो-तीन कच्चे आमों को छीलकर काट लें और उनके बीज निकाल दें। इसके बाद उन्हें एक कप पानी में तीन सिटी आने तक प्रेशर कुक करें। इसके बाद इन्हें ठंडा करके मुलायम पल्प में मिलाएं। इसके बाद इसे मॉकटेल जैसा बनने के लिए इसमें पानी डालें। स्वाद अनुसार काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, पुदीने के पत्ते और चीनी मिलाकर इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा करके परोसें। 

सोडा शिकंजी 

यह ड्रिंक एक क्लासिक ड्रिंक है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक जग में ठंडा पानी ले और उसमें चीनी घोल लें। इसके बाद इसमें ताजा नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इसमें काला नमक, भुना हुआ जीरा और पुदीने के पत्ते छिड़कें। इसे परोसने से पहले फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दे। इसके बाद परोसते वक्त इसमें ठंडा सोडा पानी डालें। 

मखनिया लस्सी 

यह  ड्रिंक भी राजस्थान में काफी पसंद की जाती है। इसे बनाने के लिए एक कप दही को चार बड़े चम्मच दूध के साथ मिला ले। इसके बाद इसमें स्वाद अनुसार चीनी, एक बड़े चम्मच गुलाब जल, चुटकी भर केसर और पिस्ता डाल लें। इसके बाद इसे चिकना होने तक मिला ले। परोसने से पहले इसके ऊपर ताजी क्रीम या मलाई डाल लें।

इसे भी पढे़:- सीकर के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत चलाई जाएंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें, देखें डिटेल्स

5379487